{"_id":"6611344da002480d4a0ea02d","slug":"karauli-news-protest-by-family-members-ends-over-death-of-youth-due-to-collision-with-roadways-bus-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: युवक की मौत पर चिकित्सालय के बाहर धरना दे रहे परिजनों का धरना समाप्त, विधायक ने दी समझाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: युवक की मौत पर चिकित्सालय के बाहर धरना दे रहे परिजनों का धरना समाप्त, विधायक ने दी समझाइश
Sat, 06 Apr 2024 05:09 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2024 05:09 PM IST
सार
कल रोडवेज बस की टक्कर से हुई युवक की मौत के मामले में चिकित्सालय के बाहर धरना दे रहे परिजनों ने करौली विधायक की समझाइश पर शव के पोस्टमार्टम की अनुमति दे दी। शुक्रवार को बस की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोडवेज बस की टक्कर लगने से हुई युवक की मौत के मामले में चिकित्सालय में चल रहा धरना करौली विधायक की समझाइश पर समाप्त हो गया। समझाइश के बाद परिजन मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सहमत हुए। मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
करौली विधायक दर्शनसिंह गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत मामले में परिजन अपनी मांगों को लेकर जिला चिकित्सालय में धरने पर बैठे थे। युवक के परिजन 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता समेत मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे। शनिवार को करौली चिकित्सालय में धरने पर बैठे परिजनों से स्थानीय विधायक ने समझाइश की और लोकसभा चुनाव आचार संहिता हटने के बाद नियमानुसार मांगों की पूर्ति का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुए।
विज्ञापन
मामले के अनुसार करौली निवासी पवन बंशीवाल अपने छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटने हिंडौन गया था। वहां से लौटते समय करौली के मुंशी त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम के पास एनएच-23 पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को करौली अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजन चिकित्सालय में धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन