फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Police arrested the person who made the pornographic video viral

Karauli News: अश्लील वीडियो वायरल करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक का अपहरण कर किया था कुकर्म

Sun, 16 Jun 2024 07:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 16 Jun 2024 07:04 AM IST
सार

पीड़ित का कुछ बदमाशों ने पूर्व में अपहरण कर मारपीट और कुकर्म किया था। पुलिस मारपीट और अपहरण के आरोप में कुछ आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Karauli News: Police arrested the person who made the pornographic video viral
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति से मारपीट और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी को करौली साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित का कुछ बदमाशों ने पूर्व में अपहरण कर मारपीट और कुकर्म किया था। 

विज्ञापन


इस दौरान ही पीड़ित का अश्लील वीडियो बनाया था। पीड़ित के इसी वीडियो को वायरल करने के आरोप में आरोपी युवक गिरफ्तार हुआ है। पुलिस मारपीट और अपहरण के आरोप में कुछ आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


साइबर थाना अधिकारी दुल्ली चंद ने बताया कि 11 जून को पीड़ित के चाचा ने एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर में बताया कि कुछ लोग उसके भतीजे का अपहरण करके ले गए। भतीजे से मारपीट की गई और कुकर्म किया। इस दौरान पीड़ित का आरोपियों ने अश्लील वीडियो बना लिया। अब पीड़ित के अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साइबर थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी रमेश मीणा उम्र 42 साल निवासी हनुमानपुरा थाना मामचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। कार्रवाई के दौरान टीम साइबर थाना अधिकारी दुल्ली चन्द, एएसआई सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा, महिला कांस्टेबल रेनू शर्मा, कांस्टेबल संदीप, विजय सिंह, महिला कांस्टेबल गोरन्ता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed