{"_id":"66c1c1903c3bdef8ae08fa50","slug":"karauli-news-one-dead-in-collision-between-two-motorcycles-one-of-the-other-five-injured-referred-to-jaipur-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News : दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में एक की मौत, अन्य पांच घायलों में से एक को जयपुर रैफर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News : दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में एक की मौत, अन्य पांच घायलों में से एक को जयपुर रैफर किया
Sun, 18 Aug 2024 03:10 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:10 PM IST
सार
करौली-हिंडौन मार्ग पर दो बाइक्स की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करौली से बिंदापुर गांव की तरफ जा रहें बाइक सवारों की एक अन्य मोटर बाइक से हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए, इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर किया गया है, बाकी घायलों का करौली अस्पताल में इलाज जारी है। करौली कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी प्रभारी बृजराज शर्मा ने बताया कि लक्ष्मण जाटव पुत्र कल्याण और बबलू पुत्र नारायण एक मोटर बाइक पर करौली से बिंदापुर गांव की ओर जा रहे थे इस दौरान अंजनी माता मंदिर के पास सामने से आ रही सोनू गुर्जर, शैलू पुत्र मुकेश, सौरभ पुत्र रामनरेश और मोहित की बाइक के साथ उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों गाड़ियों पर सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद लक्ष्मण निवासी बिंदापुरा को मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि मोहित निवासी हिंडौन गेट को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया है। शेष घायलों का करौली अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन