फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: On the occasion of World Environment Day, painting and essay competition was also organized

Karauli News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मैराथन का आयोजन, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित हुई

Wed, 05 Jun 2024 01:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 01:32 PM IST
सार

पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए उप वन संरक्षक करौली द्वारा पौधरोपण, चित्रकला, पोस्टर, संगोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वच्छ और संरक्षित पर्यावरण का संदेश देने के लिए उप संरक्षक कार्यालय से सायपुर मार्ग पर 5 किमी की मैराथन का आयोजन भी किया गया।

विज्ञापन
Karauli News: On the occasion of World Environment Day, painting and essay competition was also organized
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उप वन संरक्षक करौली द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित बनाने और इसके लिए आमजन को प्रेरित करने के उद्देश्य से पांच किमी मैराथन का आयोजन किया गया। साथ ही पौधरोपण, चित्रकला, पोस्टर, संगोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। 

विज्ञापन


मैराथन दौड़ को उप वन संरक्षक सुमित बंसल बफर और  उप वन संरक्षक बाघ अभयारण्य करौली पीयूष शर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उप वन संरक्षक कार्यालय में पर्यावरण बचाओ संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उप वन संरक्षक कार्यालय में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर आमजन को भी पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय करौली में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 90 विद्यार्थियों ने पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए चित्र बनाकर अपने विचार कागज पर उकेरे।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपवन संरक्षक सुमित बंसल ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। जीवन जीने के लिए जिस प्रकार से खाद्य पदार्थ की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार शुद्ध पर्यावरण की भी आवश्यकता है। इस दौरान उप वन संरक्षण बाघ अभयारण्य पीयूष शर्मा ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि हम जितने भी मीठे फल खाते हैं, उन सबके बीजों को फेंकने की बजाए घर के आसपास उगाना चाहिए। जिससे कि वह आगे चलकर बड़ा पेड़ बनकर फल के साथ हमें शुद्ध प्राणवायु भी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed