{"_id":"66508a03b1e7ebd38d0cefef","slug":"karauli-news-karauli-extremely-hot-on-the-first-day-of-nautapa-water-sprinkled-on-roads-to-protect-from-sun-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: नौतपा के पहले दिन खूब तपा करौली, धूप से बचाव के लिए सड़कों पर किया पानी का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: नौतपा के पहले दिन खूब तपा करौली, धूप से बचाव के लिए सड़कों पर किया पानी का छिड़काव
Fri, 24 May 2024 06:07 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 24 May 2024 06:07 PM IST
सार
करौली में नौतपा का पहला दिन तापमान नए शिखर पर चढ़ा। दिनभर भीषण गर्मी ने लोगों को सताया। नगर परिषद ने सड़कों पर पानी का छिड़काव किया ताकि थोड़ी राहत मिल सके।
विज्ञापन
करौली में दमकल ने सड़कों पर पानी का छिड़काव किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौतपा शुरू होने के साथ ही करौली जिला भीषण गर्मी की चपेट में है। शहरवासियों को दोपहर की तपन से राहत दिलाने के लिए करौली नगर परिषद ने हाईवे सहित शहर की मुख्य सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। दमकल की मदद से सड़क पर पानी का छिड़काव कर तपती दोपहर में राहत प्रदान करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
नगर परिषद आयुक्त करणी सिंह ने बताया कि गर्मी में बढ़ते तापमान को लेकर मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया है। 25 मई से नौतपा भी शुरू हो रहा है। ऐसे में शहरवासियों को गर्मी से बचाने के लिए नगर परिषद द्वारा शहर की मुख्य सड़कों पर पानी के छिड़काव का निर्णय लिया है। पूरे नौतपा के दौरान नगर परिषद द्वारा दमकल की मदद से दोपहर में सड़कों पर पानी का छिड़काव कर राहत प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त ने शहरवासियों से गर्मी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की भी अपील की है। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने भी बैठक लेकर गर्मी में राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की है। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार शहर की सड़कों पर नौतपा के दौरान प्रतिदिन पानी का छिड़काव किया जाएगा। पिछले कई दिन से जिले का तापमान 46 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने भी आगामी एक-दो दिन में तापमान 47 डिग्री के पार पहुंचाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन