फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Family members accused in-laws of daughter's murder, submitted memorandum to register FIR

Karauli News: परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, FIR दर्ज करने को लेकर ज्ञापन सौंपा

Mon, 06 May 2024 04:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 06 May 2024 04:18 PM IST
सार

जिले के मकनपुर स्वामी गांव के एक परिवार ने ससुराल वालों द्वारा बेटी से मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Karauli News: Family members accused in-laws of daughter's murder, submitted memorandum to register FIR
एसपी को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय के समीपवर्ती मकनपुर स्वामी गांव के निवासियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सुसराल वालों पर विवाहिता से मारपीट कर उसे गायब करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही करने के आरोप भी लगाए हैं।

विज्ञापन


मकनपुर स्वामी गांव के निवासी हरभजन मीणा, राजवीर तथा अन्य लोगों ने एसपी को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि हरभजन की दो भतीजियों पिंकी एवं सज्जन बाई की शादी विष्णु एवं रघुवीर मीणा के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले सज्जन बाई से 20 लाख रुपयों के लिए मारपीट करते थे इसी के चलते उन्होंने उसे तीन साल पहले घर से निकाल दिया था, उसके बाद से वह पीहर में रह रही थी, लेकिन उसकी भतीजी पिंकी ससुराल में ही थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  22 अप्रैल को पिंकी के भाई सज्जन एवं शैलेष को जानकारी मिली कि ससुराल वाले पिंकी के साथ पिछले कई दिनों से दुर्व्यवहार कर रहे हैं तो उन्होंने बेटी के ससुराल जाकर पता किया लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। साथ ही घर की सीढ़ियों पर खून के निशान और चूड़ियों के टुकड़े मिले। आसपास पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर पिंकी की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही का भी आरोप लगाया है और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed