{"_id":"6734817bb401fcfa300d881b","slug":"karauli-news-city-residents-protest-to-improve-damaged-road-of-mokshadham-memorandum-submitted-to-collector-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News : मोक्षधाम की क्षतिग्रस्त सड़क सुधारने को लेकर शहरवासियों का प्रदर्शन, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News : मोक्षधाम की क्षतिग्रस्त सड़क सुधारने को लेकर शहरवासियों का प्रदर्शन, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Wed, 13 Nov 2024 04:07 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 13 Nov 2024 04:07 PM IST
सार
मोक्षधाम के क्षतिग्रस्त मार्ग और कन्या महाविद्यालय की जर्जर इमारत के समाधान की मांग को लेकर शहरवासियों ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करौली का एकमात्र मोक्षधाम मासलपुर गेट बाहर स्थित है, जहां तक जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त है। ऐसे में मोक्षधाम तक जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर हिंडौन दरवाजा के पास स्थित पुराने कन्या महाविद्यालय की खाली इमारत भी जर्जर हो रही है। ऐसे में मुख्य मार्ग पर जर्जर इमारत के गिरने की संभावना बनी रहती है, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। इस संबंध में शहरवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तुरंत समाधान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
शहरवासी वैभव पाल और धर्म मीणा ने बताया कि मोक्ष धाम तक जाने वाले मार्ग के नवीनीकरण और जर्जर इमारत के सुधार की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि कॉलेज की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कभी भी इमारत भरभराकर गिर सकती है। पहले भी इस बारे में कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद आज कलेक्टर को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन