फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli Accident: Government announced compensation of Rs 4 lakh each to the dependents of the deceased

Karauli Accident: मृतक आश्रितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा, ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 9 की हुई थी मौत

Tue, 02 Jul 2024 05:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 02 Jul 2024 05:37 PM IST
सार

मंडरायल-करौली मार्ग पर ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार ने मृतक आश्रितों को मुआवजे की घोषणा की है। मध्यप्रदेश सरकार ने सात मृतक आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की घोषणा की है। वहीं राजस्थान सरकार ने दो परिवारों मुआवजे की घोषणा की है।

विज्ञापन
Karauli Accident: Government announced compensation of Rs 4 lakh each to the dependents of the deceased
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडरायल-करौली मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास सोमवार शाम पत्थर से भरे ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 9 लोगों की मौत के मामले में परिजन आर्थिक सहायता की मांग पर अड़ गए। मांग पूरी नहीं होने तक पोस्टमार्टम और शव नहीं लेने से इंकार कर दिया। बाद में पूर्व मंत्री रमेश मीणा, मध्य प्रदेश के विजयपुर विधायक रामनिवास रावत, करौली कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन


परिजनों से आर्थिक सहायता को लेकर वार्ता की। करीब दो घंटे अलग-अलग वार्ता के बाद सहमति बनी। मध्य प्रदेश सरकार ने सभी सात मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये तथा राजस्थान सरकार ने दोनों मृतकों को चार-चार लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की। साथ ही राजस्थान के सभी घायलों को 20-20 हजार रुपये की सहायता और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ देने के बाद पोस्टमार्टम पर सहमति बनी। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सुपुर्द कर दिए। मंगलवार सुबह पूर्व मंत्री रमेश मीणा करौली अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों और तीन वर्षीय घायल बालिका दिव्यांशी से मुलाकात की। उपचार की जानकारी ली और अधिकारियों तथा परिजनों से भी घटनाक्रम पर चर्चा की। घटना को लेकर करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने भी दुख प्रकट किया। साथ ही सपोटरा विधायक एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर पहुंचे और घायलों की कुशल क्षेम पूछी। विधायक ने आर्थिक सहायता को लेकर प्रभारी मंत्री से भी मुलाकात की सहायता राशि स्वीकृत करने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


करौली एडीएम राजवीर चौधरी ने बताया कि राजस्थान के दोनों मृतकों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों को बीस-बीस हजार रुपये की सहायता की घोषणा की है। साथ ही घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता का प्रस्ताव बना कर भेजा है। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ही प्रदान किया जाएगा। एडीएम ने दुर्घटना पर भी शोक प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed