{"_id":"669343f57e892e55d3011a89","slug":"karauli-2-youths-got-electrocuted-while-putting-up-posters-in-the-collectorate-premises-1-died-due-to-burns-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: कलेक्ट्रेट परिसर में पोस्टर लगाते समय करंट की चपेट में आए दो युवा, झुलसने के कारण एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: कलेक्ट्रेट परिसर में पोस्टर लगाते समय करंट की चपेट में आए दो युवा, झुलसने के कारण एक की मौत
Sun, 14 Jul 2024 08:50 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 14 Jul 2024 08:50 AM IST
सार
सरकारी योजनाओं के पोस्टर-बैनर लगाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने युवक की अप्रत्याशित मौत के बाद सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कलेक्ट्रेट परिसर में पोस्टर बैनर लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया। मृतक का शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। युवक की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में उसके परिजन और ग्रामीण हॉस्पिटल पहुंच गए और सरकार से 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक परिवारजन को सरकारी नौकरी और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। परिजनों ने मांग पूरी नहीं होने तक युवक का शव लेने से भी इंकार किया है।
विज्ञापन
करौली थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रकाश माली पुत्र हरि उम्र 35 साल निवासी पांचना कॉलोनी और सोनू पुत्र दिनेश निवासी पांचना कॉलोनी सरकारी योजनाओं का पोस्टर बैनर लगाने कलेक्ट्रेट परिसर गए थे। कलेक्ट्रेट परिसर में पोस्टर बैनर लगाते समय दोनों करंट की चपेट में आ गए, जिससे प्रकाश गंभीर रूप से झुलस गया, मौके पर मौजूद लोग उसे करौली हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनू पुत्र दिनेश भी घायल हुआ है। हालांकि दूसरा घायल सोनू घटना के बाद हॉस्पिटल नहीं पहुंचा। कलेक्ट्रेट में काम करते समय दो युवकों को करंट लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भी हॉस्पिटल जमा हो गई और आर्थिक सहायता की मांग करने लगी। पुलिस के अधिकारी समझाइश में जुटे हैं।
विज्ञापन