{"_id":"67a249b4748cb5e2cd028885","slug":"a-wedding-which-gave-the-message-of-saving-the-environment-all-the-wedding-guests-planted-saplings-in-the-courtyard-of-their-house-karauli-news-c-1-1-noi1387-2594989-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News : बहन की शादी में भाई ने बारातियों को दिया ऐसा उपहार, पूरे इलाके में हो रही है चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News : बहन की शादी में भाई ने बारातियों को दिया ऐसा उपहार, पूरे इलाके में हो रही है चर्चा
Tue, 04 Feb 2025 11:33 PM IST
करौली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: करौली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:33 PM IST
सार
करौली के एक गांव में दुल्हन के भाइयों ने बारात में आए प्रत्येक बाराती को एक ऐसा अनमोल उपहार भेंट किया, जिससे यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। अपनी बहन की शादी में भाई ने ऐसा क्या दे दिया जानिये इस खबर में
विज्ञापन
विस्तार
करौली जिले के बिजलपुर गांव में हुई एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई। इस शादी में दुल्हन के भाइयों ने बारातियों को पारंपरिक उपहारों की बजाय पौधे भेंट किए, जिससे यह विवाह पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली मिसाल बन गया। दरअसल दुल्हन बनी शिमला मीणा को बचपन से ही पौधों से विशेष लगाव था, इसी को ध्यान में रखते हुए उनके भाई मानसिंह मीणा ने अनूठी पहल करते हुए बारातियों को पौधे उपहार में दिए। बामनवास गांव से आए बारातियों ने भी इन पौधों को अपने घरों और खेतों में लगाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग इसकी सराहना कर रहे हैं। दुल्हन के भाई मानसिंह मीणा, जो गंगापुर सिटी के केंद्रीय विद्यालय में एलडीसी पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि उन्होंने बहन की शादी को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संकल्प लिया था ताकि अधिक से अधिक लोग वृक्षारोपण के लिए प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन