{"_id":"64c10d82b42dbc8dbb09e4fa","slug":"karauli-strike-of-nursing-workers-continues-on-ninth-day-program-of-agitation-continues-for-11-point-demand-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: नर्सिंग कर्मियों का धरना नौवें दिन जारी, 11 सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन का कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: नर्सिंग कर्मियों का धरना नौवें दिन जारी, 11 सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन का कार्यक्रम जारी
Wed, 26 Jul 2023 05:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 26 Jul 2023 05:41 PM IST
सार
राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति जिला शाखा करौली की ओर से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर करौली जिला अस्पताल परिसर में नौवें दिन भी धरना जारी रहा। नर्सिंग कर्मियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
नर्सिंग कर्मियों का धरना नौवें दिन जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली जिले में नर्सिंग कर्मियों के धरने में बुधवार को प्रदेश पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि 31 जुलाई तक जिले के प्रत्येक जनप्रतिनिधि को ज्ञापन के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। एक अगस्त को सभी नर्सिंग कर्मी दो घंटे के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं, दो से नौ अगस्त तक जिले भर में ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। नौ अगस्त तक मांग पूरी नहीं होने पर 10 अगस्त को जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। घेराव कर 23 अगस्त को नर्सिंग कर्मियों के सामूहिक अवकाश की सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश संघर्ष समिति के संयोजक परसोत्तम कुंभज ने बताया कि नर्सिंग कर्मी वेतन विसंगति दूर करने, वेतन वृद्धि, पदनाम परिवर्तन, अलग से नर्सिंग निदेशालय स्थापित करने, संविदा भर्ती खत्म करने, ड्रेस कोड और स्थाई नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। शांति पूर्ण प्रदर्शन के बाद भी सरकार मांगों पर ध्यान नहीं दे रही, जिसके कारण नर्सिंग कर्मियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
प्रदेश महासचिव कैलाश चंद ने बताया कि सरकार द्वारा मांग पूरी नहीं होने पर 23 अगस्त को जयपुर में महारैली का आयोजन होगा। जयपुर जिला संयोजक ओमप्रकाश मेघवाल भी धरने में शामिल हुए। इस दौरान हरसहाय, जगमोहन माली, मोहन लाल, ओमी लाल गौड़, अखिलेश गुप्ता, राघवेंद्र शुक्ला, नीरज शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, पुष्पेंद्र मीणा, पुष्पेंद्र गुप्ता, उमेश सैनी, मनीष शर्मा और अरविन्द आदि नर्सेज कर्मी भी उपस्थित रहे।