फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kailash Chaudhary said Modi government is promoting Ayurveda and coarse grains for better health of the people

Rajasthan: कैलाश चौधरी बोले- लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद और मोटे अनाज को बढ़ावा दे रही मोदी सरकार

Mon, 27 Feb 2023 08:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 27 Feb 2023 08:50 PM IST
सार

कैलाश चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार योग, आयुर्वेद और मोटे अनाज को बढ़ावा देकर देश दुनिया में लोगों की सेहत को बेहतर करने की दिशा में प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Kailash Chaudhary said Modi government is promoting Ayurveda and coarse grains for better health of the people
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सोमवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा प्रायोजित आयुर्वेद विद्यापीठ द्वारा समन्वित एवं अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के संहिता और सिद्धांत विभाग द्वारा आयोजित सतत चिकित्सा शिक्षा समारोह के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान कैलाश चौधरी ने आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ, दैनिक जीवन में औषधीय पौधों और मिलेट्स के सकारात्मक प्रभाव पर संवाद किया।

विज्ञापन


कैलाश चौधरी ने कहा कि भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं रही है, बल्कि ये जीवन के एक समग्र विज्ञान की तरह है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार योग, आयुर्वेद और मोटे अनाज को बढ़ावा देकर देश दुनिया में लोगों की सेहत को बेहतर करने की दिशा में प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


कैलाश चौधरी ने कहा कि दुनिया ने उपचार के कई तरीके आजमाए हैं और अब यह आयुर्वेद की प्राचीन पद्धति की ओर लौट रही है। आयुर्वेद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि समग्र स्वास्थ्य की बात करता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में  विभिन्न देशों में आयुर्वेद को एक पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली के रूप में स्वीकार किए जाने पर कहा कि हमें यथासंभव आयुर्वेद को बढ़ावा देने को लेकर प्रयासरत रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed