फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   kailash chaudhary inaugurated mp sports competitions in barmer Rajasthan

Rajasthan: कैलाश चौधरी ने किया सांसद खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, बोले- प्रतिभाओं को मिल रहा बेहतरीन मंच

Sat, 25 Feb 2023 08:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 25 Feb 2023 08:55 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विभिन्न खेल स्पर्धाओं में लगातार आगे बढ़ रहा है। सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बेहतरीन मंच मिल रहा है।

विज्ञापन
kailash chaudhary inaugurated mp sports competitions in barmer Rajasthan
कैलाश चौधरी संसदीय क्षेत्र बाड़मेर के दौरे पर हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी संसदीय क्षेत्र बाड़मेर के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने बायतु और गुडामालानी विधानसभा में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर खिलाड़ियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और खेलप्रेमी आमजन का उत्साह वर्धन किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विभिन्न खेल स्पर्धाओं में लगातार आगे बढ़ रहा है। सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बेहतरीन मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खेलों से हमारा शारीरिक के साथ मानसिक विकास भी होता है। खेलों में सहभागिता करने से सामाजिक समरसता और आपसी सद्भावना भी बढ़ती है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा ने कहा कि खेलों के माध्यम से जब हमारा शरीर स्वस्थ होगा, तो हमारा हर काम में अच्छा मन लगेगा और हम आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सांसद खेल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा, जिला महामंत्री बालाराम, जिला उपाध्यक्ष सिगरती देवी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रणवीरसिंह भादू तथा गुडामालानी में प्रदेश मंत्री के के विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed