फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   justice sanjeev prakash sharma allegations promotion conspiracy rajasthan high court

राजस्थान: जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे खिलाफ आरोप झूठे, प्रमोशन रोकने की साजिश

Thu, 03 Sep 2026 02:26 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 03 Sep 2026 02:26 PM IST
सार

राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्हें झूठा और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छवि खराब करने और प्रमोशन रोकने के लिए सुनियोजित अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
justice sanjeev prakash sharma allegations promotion conspiracy rajasthan high court
राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने अपने खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खुद पर लगाए गए सभी आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। जस्टिस शर्मा का कहना है कि विरोधियों ने उनकी छवि खराब करने और उनका प्रमोशन रोकने के मकसद से यह अभियान चलाया। सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम की ओर से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय का अगला मुख्य न्यायाधीश चुने जाने के दो दिन बाद जस्टिस शर्मा ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान का मुख्य उद्देश्य कॉलेजियम की ओर से उन्हें पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने संबंधी सिफारिश को प्रभावित करना था।

विज्ञापन

कॉलेजियम के सामने रखा अपना पक्ष

जस्टिस शर्मा राजस्थान उच्च न्यायालय के भीतर कथित शक्तियों के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जांच के दायरे में आए थे। यह मामला सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता की ओर से भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को लिखे गए पत्रों के बाद सामने आया था। इन पत्रों में राजस्थान उच्च न्यायालय में कथित तौर पर शक्तियों के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।

विज्ञापन


इस मामले पर जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने कहा कि उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के सामने अपना पक्ष रख दिया है। उन्होंने बताया कि अपने जवाब में उन्होंने दस्तावेजी सबूतों के साथ खुद पर लगाए गए सभी बेबुनियाद आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि उचित समय आने पर वह इस पूरे मामले में विस्तृत सार्वजनिक जवाब भी तैयार करेंगे। जस्टिस शर्मा ने मीडिया, वकीलों और अन्य लोगों से अपील की कि जब तक भारत के मुख्य न्यायाधीश इस मामले में कोई फैसला नहीं लेते, तब तक सभी को संयम बनाए रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों के एक समूह पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप

जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने जयपुर बार एसोसिएशन के वकीलों के एक समूह पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह, जब सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम उनकी संभावित पदोन्नति पर विचार करने वाला था, उसी दौरान उन्हें बदनाम करने के लिए अभियान चलाया गया।


उन्होंने आरोप लगाया कि वकीलों के एक छोटे समूह ने उनके अदालत कक्ष के बाहर नारेबाजी की और इससे जुड़े वीडियो भी फैलाए। उनका कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया, ताकि विरोध का संदेश कॉलेजियम तक पहुंचाया जा सके और उनकी पदोन्नति की प्रक्रिया प्रभावित हो। जस्टिस शर्मा ने यह भी कहा कि जोधपुर में दो बार एसोसिएशन की ओर से की गई हड़ताल भी किसी ऐसे व्यक्ति के इशारे पर हुई, जो उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना चाहता था।

पदभार संभालने के बाद हड़ताल खत्म कराने का किया जिक्र

अपनी कार्यप्रणाली और अब तक के अनुभवों का जिक्र करते हुए जस्टिस शर्मा ने कहा कि जब उन्होंने राजस्थान उच्च न्यायालय में पदभार संभाला था, उस समय निचली अदालतों के कर्मचारी करीब एक महीने से हड़ताल पर थे। उन्होंने बताया कि उनके हस्तक्षेप के दो दिन के भीतर कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली थी।



उन्होंने महिला वकीलों के लिए आयोजित एक संगोष्ठी का भी उल्लेख किया। जस्टिस शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में उन्होंने न्यायपालिका से जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभवों, अपने संघर्षों और न्याय व्यवस्था को लेकर अपने दृष्टिकोण को साझा किया था। जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पूरे अभियान का उद्देश्य उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना और उनके प्रमोशन की राह में बाधा पैदा करना था। उन्होंने मामले में अंतिम निर्णय होने तक सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed