{"_id":"647368cda36d84131a0e8d15","slug":"jungle-safari-start-from-world-environment-day-in-bansial-khetri-reserve-jhunjhunu-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: विश्व पर्यावरण दिवस पर झुंझुनूं को मिलेगी बड़ी सौगात, बांसियाल खेतड़ी रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: विश्व पर्यावरण दिवस पर झुंझुनूं को मिलेगी बड़ी सौगात, बांसियाल खेतड़ी रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी
Sun, 28 May 2023 08:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 28 May 2023 08:14 PM IST
सार
झुंझुनूं की बांसियाल खेतड़ी कंजर्वेशन रिजर्व में पांच जून से जंगल सफारी शुरू होगी। विश्व पर्यावरण दिवस से लोग यहां खुली जिप्सी में बैठकर पैंथर देख सकेंगे।
विज्ञापन
झुंझुनूं को मिलेगी बड़ी सौगात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक झुंझुनूं को बड़ी सौगात मिलने वाली है। वन विभाग 5 जून से जिले की बांसियाल खेतड़ी कंजर्वेशन रिजर्व में जंगल सफारी शुरू करने जा रहा है। 7018 हैक्टेयर में फैले बांसियाल खेतड़ी वन क्षेत्र को 2017 में कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किया गया था। इसके बाद से रिजर्व में पैंथर छोड़े जा रहे हैं। पहाड़ी और घना जंगल होने के कारण ये इलाका पैंथर को रास आ गया। इससे इनका कुनबा लगातार बढ़ने लगा।
विज्ञापन
जानकारी के अुनसार यहां करीब 15 पैंथर हैं। इनके अलावा यहां पर्यटकों को 42 जरख, 910 सियार, 97 जंगली बिल्ली, 11 मरू बिल्ली, चिंकारा, नील गाय, लोमड़ी, सेही, खरगोश सहित विभिन्न प्रजातियों के पक्षी यहां देखने को मिलेंगे। बतादें कि इससे पहले जैव विविधता दिवस पर 22 मई को बीड़ झुंझुनूं कंजर्वेशन रिजर्व में जंगल सफारी की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
बांसियाल में सफारी शुरू होने के बाद झुंझुनूं आने वाले देशी-विदेशी सैलानी काले हिरण, चिंकारा के साथ ही रणथंभौर की तर्ज पर खुली जिप्सी में पैंथर सफारी का भी आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन