फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Woman's clothes caught fire in the middle of the market in Jodhpur viral video

Rajasthan News: जोधपुर में बाजार के बीच महिला के कपड़ों में लगी आग, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश

Fri, 23 May 2025 10:33 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 23 May 2025 10:33 PM IST
सार

राजस्थान में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और लोग इससे बहुत परेशान हैं। तापमान बढ़ने की वजह से आग लगने की घटनाएं भी तेजी से हो रही हैं। इसी बीच जोधपुर के कंदोई बाजार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
 

विज्ञापन
Woman's clothes caught fire in the middle of the market in Jodhpur viral video
महिला के लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और लोग इससे बहुत परेशान हैं। तापमान बढ़ने की वजह से आग लगने की घटनाएं भी तेजी से हो रही हैं। इसी बीच जोधपुर के कंदोई बाजार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि पास खड़े लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। फिलहाल ये चर्चा का विषय बना हुआ है कि महिला के कपड़ों में आग आखिर लगी कैसे।
विज्ञापन

एक दुकानदार ने बताया कि बाजार में बहुत भीड़ थी। इसी बीच अचानक एक महिला की साड़ी में आग लग गई। आग लगते ही महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद की और समय पर आग बुझा दी गई।

विज्ञापन

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर

राजस्थान में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। कई जिलों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 47.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  फिर 199 के फेर में फंसी विधानसभा, भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता निरस्त

मौसम विभाग की चेतावनी

लू से बचें: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे दिन में तभी बाहर निकलें जब बहुत ज़रूरी हो, ताकि लू और हीट स्ट्रोक से बचा जा सके।

चूरू में ऑरेंज अलर्ट: यहां तेज गर्मी के साथ-साथ आंधी और बारिश की भी संभावना है।

23 जिलों में येलो अलर्ट:

लू के लिए: बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और नागौर

आंधी-बारिश के साथ लू: अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही और उदयपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed