फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics News BJP MLA Kanwarlal Meena Assembly Membership Cancelled

Rajasthan News: फिर 199 के फेर में फंसी विधानसभा, भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता निरस्त

Fri, 23 May 2025 03:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 23 May 2025 03:25 PM IST
सार

भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता निरस्त कर दी गई है। मीणा की बर्खास्तगी को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आज राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में याचिका लगाई थी, जिस पर अगले बुधवार को सुनवाई होनी थी।

विज्ञापन
Rajasthan Politics News BJP MLA Kanwarlal Meena Assembly Membership Cancelled
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा एक बार फिर से 199 के फेर में फंस गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने शुक्रवार को भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता निरस्त कर दी। मीणा की सदस्यता समाप्त होने के साथ ही विधानसभा के सदस्यों की संख्या 200 से घटकर 199 हो गई है। एक आपराधिक मामले में मीणा को हाईकोर्ट से तीन साल की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मीणा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 7 मई को इस याचिका को खारिज करते हुए कंवरलाल मीणा को कोर्ट में सरेंडर करने के आदेश दे दिए थे। बुधवार को मीणा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था ।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस आज इसी मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गई। कांग्रेस का आरोप था  की विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी इस मामले में पक्षपात कर रहे हैं । इसलिए मीणा की बर्खास्तगी को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आज जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, जिस पर आने वाले बुधवार को सुनवाई होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Banswara News: शौर्य चक्र से सम्मानित हुए राजेश पंचाल, सम्मान समारोह से ठीक पहले पिता का हुआ निधन

बता दें कि मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अगुवाई में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल स्पीकर से मिला था और कंवरलाल मीणा की सदस्यता समाप्त किए जाने को लेकर उन्हें ज्ञापन दिया था। इस ज्ञापन में कांग्रेस ने लिखा था कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भी स्पीकर ने कंवरलाल मीणा की सदस्यता समाप्त नहीं की है। साथ ही लिखा था कि कांग्रेस के बार-बार आग्रह करने के बाद भी स्पीकर ने इस मामले पर निर्णय नहीं लिया। ज्ञापन में कहा गया कि विधानसभा की गरिमा बचाने के लिए उन्हें कंवरलाल मीणा की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर देना चाहिए।

गौरतलब है कि मीणा ने वर्ष 2005 में झालावाड़ के मनोहर थाना क्षेत्र में उपसरपंच चुनाव के बाद पुनर्मतदान की मांग को लेकर एसडीएम पर पिस्तौल तान दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed