Rajasthan: शराबी ने महिला को बोला-आई लव यू, भड़की महिला ने बीच सड़क पर अधेड़ की पिटाई की, वीडियो वायरल
नशे में धुत शराबी ने महिला को सड़क पर रोक लिया और उससे बदतमीजी करने लगा। जिसके बाद महिला ने अधेड़ की पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर के कुड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक शराबी की जमकर पिटाई की। महिला अपनी अपनी स्कूटी से जा रही थी। इतने में एक शराबी ने गाड़ी स्कूटी के सामने खड़ी कर दी और बदतमीजी करने लगा। जिसके बाद महिला ने व्यक्ति की जमकर धुनाई करनी शुरू कर दी। उसके बाद शराबी के होश ठिकाने लगे। वह महिला को मां-मां कहकर छोड़ देने की गुहार लगाने लगा।
कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति शराब के नशे में महिला को परेशान करने लगा। उसने महिला के स्कूटी के सामने अपनी गाड़ी लाकर खड़ी कर दी। उसने युवती को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। उसके बाद वह आई लव यू बोलने लगा। ऐसे में महिला ने हिम्मत दिखाई और अपना मोबाइल पास में खड़ व्यक्ति को दे दिया। उसके बाद महिला ने शराबी को जमकर पिटा। इसी बीच बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और वीडियो बनाने लगे।
शराबी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद में लोगों के समझाने पर महिला ने उसे छोड़ दिया। हालांकि, इस मामले में महिला ने पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं दी है।