फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Notorious Theft Gang Busted; Woman Arrested in Kanthi Theft Case, Accomplice Still at Large

Jodhpur News: शातिर चोर गैंग का भंडाफोड़, कंठी चोरी के मामले में शामिल महिला गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

Wed, 09 Apr 2025 08:18 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Apr 2025 08:18 AM IST
सार

जिले के शिकारपुरा में चल रहे राजाराम आश्रम मेले में आई महिला के गले से सोने की कंठी चुराने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस उसके साथी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Jodhpur News: Notorious Theft Gang Busted; Woman Arrested in Kanthi Theft Case, Accomplice Still at Large
शातिर महिला चोर शकुंतला उर्फ लाली देवी

विस्तार

लूणी थाना पुलिस ने शिकारपुरा स्थित राजाराम आश्रम मेले में कंठी चोरी के मामले में शामिल एक शातिर चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धांधिया गांव (लूणी) निवासी चेनाराम पटेल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। चेनाराम ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी शांति देवी परिवार सहित मेले में गई थीं, जहां उनकी गले में पहनी हुई ढाई तोला सोने की कंठी अज्ञात चोर ने चुरा ली। उसी दिन मेले में अन्य कई महिलाओं के आभूषण भी चोरी हुए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jalore: ऑपरेशन भौकाल के तहत पुलिस ने नकबजनी की वारदात का किया खुलासा, चोरी करने वाला भांजा सहित 6 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और आसूचना व तकनीकी निगरानी के आधार पर जांच शुरू की। थाना अधिकारी डॉ. हनुमंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बीकानेर के गंगाशहर स्थित धोरा बास की निवासी शकुंतला उर्फ लाली देवी को गिरफ्तार किया गया है। शकुंतला एक शातिर महिला चोर है, जो इससे पहले भी कई मामलों में वांछित रही है।


पूछताछ में आरोपी महिला ने खुलासा किया कि उसने राजाराम जी के मेले में भीड़ का फायदा उठाते हुए जेवरात चोरी किए। उसके खिलाफ नागौर के रोल थाना, पाली के रोहट थाना और जीआरपी थाना सहित कई स्थानों पर चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है। महिला ने अपने फरार साथी की जानकारी भी दी है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

ये भी पढ़ें: Sirohi News: माउंट आबू में पेड़ से शहद निकालने के प्रयास में फंसा भालू, जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर बचाया गया

इधर एक अन्य घटना में बालोतरा जिले के चांदेलाई निवासी गंगाराम पटेल की जेब से किसी ने 10,500 रुपये की नकदी चोरी कर ली। इस मामले में पुलिस ने भरतपुर निवासी करण फूल माली को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed