फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Union Minister Shekhawat spoke frankly about the officers

Rajasthan: अधिकारियों को लेकर क्या बोल गए केंद्रीय मंत्री शेखावत, जानिये किसी दी ‘पेरासिटामोल’ देने की जरूरत

Sat, 07 Sep 2024 08:44 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 07 Sep 2024 08:44 AM IST
सार

Rajasthan: जोधपुर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अगर कोई तहसीलदार या अधिकारी भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता से लेकर सीनियर कार्यकर्ता को यह कहने की जुर्रत करे कि तुमसे जो हो सके कर लेना, तो इसे बदलने की जरूरत है।

विज्ञापन
Union Minister Shekhawat spoke frankly about the officers
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी अगर कोई तहसीलदार या अधिकारी भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता से लेकर सीनियर कार्यकर्ता को यह कहने की जुर्रत करे कि तुमसे जो हो सके कर लेना तो इसे बदलने की जरूरत है। उस अधिकारी का ताव (बुखार) उतारने के लिए पेरासिटामोल की गोली जरूर देने की जरूरत है। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात लोहावत के भीकम कोर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शेखावत ने कहा कि राज्य में पिछली सरकार के दौरान पांच साल जिस तरह माफिया का राज रहा। अब प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रगति के मंत्र को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी सरकार के पास साढ़े चार साल का समय है। इसलिए डबल इंजन की सरकार विकास का नया आयाम स्थापित करेगी। शेखावत ने कहा कि जिस तरह जनता ने लगातार तीसरी बार उन पर भरोसा जताया है, उस भरोसे और उम्मीद को टूटने नहीं दिया जाएगा। भजनलाल सरकार राजस्थान के विकास के लिए कटिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed