फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Twenty-five members were expelled from the Jodhpur Congress

राजस्थान: जोधपुर में कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 25 सदस्यों को छह साल के लिए निष्कासित; सभी पद और दायित्व खत्म

Sun, 06 Sep 2026 07:04 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 07:04 PM IST
सार

नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 25 सदस्यों को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संजय गौड़ ने बताया कि संगठन महासचिव कुश गहलोत के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई है।
 

विज्ञापन
Twenty-five members were expelled from the Jodhpur Congress
कांग्रेस ने 25 सदस्यों को किया निष्कासित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम चुनाव 2026 के बीच जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 25 सदस्यों को छह साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने संबंधित सदस्यों के सभी पद और दायित्व भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इनमें कई सदस्य अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे या पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे।
विज्ञापन


अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने का आरोप
कांग्रेस के अनुसार, इन सदस्यों पर नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने अथवा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप है। पार्टी ने इन गतिविधियों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान, नीतियों और अनुशासन के विपरीत माना है।
विज्ञापन


इन वार्डों के नेताओं पर हुई कार्रवाई
निष्कासित सदस्यों में वार्ड 63 से जाफरान सैयद, वार्ड 64 से रविन्द्र सिंह सिसोदिया, वार्ड 69 से लियाकत अली रंगरेज, वार्ड 72 से मोहम्मद इमरान जाफर, वार्ड 74 से प्रभु सिंह, वार्ड 76 से लक्ष्मण नायक और भंवर लाल चौहान तथा वार्ड 99 से अनिता परिहार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वार्ड 96 से दौलत राम चौधरी, घनश्याम भोजा और पूर्व पार्षद कपिल मिश्रा, वार्ड 1 से रतन भाटी, वार्ड 26 से राजेन्द्र गुर्जर, योगेन्द्र चौधरी, कमल देवड़ा और मुकेश चौहान तथा वार्ड 3 से सुरेश लोहार को निष्कासित किया गया है।

इसी तरह वार्ड 29 से पूर्व पार्षद शौकत कुरैशी और रफीक कुरैशी, वार्ड 31 से आरिफ चौहान और साजिदा खताई, वार्ड 33 से पूर्व पार्षद युसूफ गुड़ला, वार्ड 23 से जगदीश चौधरी, वार्ड 22 से शाकिर खान और वार्ड 20 से मंडल अध्यक्ष चेतन गहलोत पर भी कार्रवाई की गई है।


निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू, सभी पद भी खत्म
पार्टी के आदेश के अनुसार निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके साथ ही संबंधित सदस्यों के पार्टी में सभी पद और दायित्व भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए गए हैं। कांग्रेस की इस कार्रवाई के बाद पश्चिमी राजस्थान की सियासत गरमा गई है। नगर निगम चुनाव से ठीक पहले बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को कांग्रेस के भीतर अनुशासन और चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed