{"_id":"664f2d5e4ff7273de8013d97","slug":"troubled-by-power-cuts-in-the-scorching-heat-of-jodhpur-area-residents-took-to-the-streets-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: भीषण गर्मी में बिजली कटौती होने से परेशान क्षेत्रवासी उतरे सड़कों पर, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: भीषण गर्मी में बिजली कटौती होने से परेशान क्षेत्रवासी उतरे सड़कों पर, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाया
Thu, 23 May 2024 05:19 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 23 May 2024 05:19 PM IST
सार
Jodhpur: भीषण गर्मी में बिजली कटौती होने से शहरवासी सड़कों पर उतर आए। इस दौरान बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारे लगाएं और लोड शेडिंग के नाम पर हो रही बिजली कटौती को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
क्षेत्रवासी उतरे सड़कों पर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजली और पानी की समस्या से आमजन परेशान हैं। बिजली की अघोषित कटौती और लोड शेडिंग के नाम पर बार-बार ट्रिपिंग आने के कारण लोग आक्रोशित हैं। गुरुवार को लोगों का आक्रोश दल्लेखां की चक्की में देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सड़कों पर उतरे। बिजली की हो रही समस्या से परेशान होकर सड़क का रास्ता रोका। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश की।
विज्ञापन
इस दौरान बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारे लगाएं और लोड शेडिंग के नाम पर हो रही बिजली कटौती को लेकर नाराजगी जताई। क्षेत्र के महिला और पुरुषों का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद भी कटौती हो रही है। जिसके कारण लोगों को गर्मी के कारण भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
बिजली नहीं आने के कारण पानी की समस्या भी बढ़ गई है, बिजली नहीं आने के कारण पानी की मोटर नहीं चल पा रही हैं। जिसके कारण घरों में पानी तक नहीं है। यही नहीं रात को भी बिजली बार बार बंद हो जाती हैं। ऐसे में रात में सोना भी हराम हो चुका हैं।
विज्ञापन