फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   This video came from Jodhpur Salawas where a dog was hanged.

Jodhpur: दिल दहला देने वाली क्रूरता! जेसीबी से लटकाकर बेजुबान कुत्ते को दी मौत, वीडियो में कैद हुई दरिंदगी

Tue, 14 Apr 2026 07:52 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 07:52 AM IST
सार

राजस्थान के जोधपुर के सालावास क्षेत्र में एक पालतू कुत्ते “बोस” के साथ दिल दहला देने वाली क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कुत्ते को रस्सी से बांधकर जेसीबी मशीन से लटकाया, जिससे उसकी मौत हो गई, और बाद में शव को फेंक दिया।

विज्ञापन
This video came from Jodhpur Salawas where a dog was hanged.
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पालतू कुत्ते के साथ ऐसी क्रूरता की गई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जोधपुर शहर के सालावास क्षेत्र से यह अमानवीय मामला सामने आया है, जहां एक बेजुबान कुत्ते के साथ बेहद क्रूर व्यवहार किया गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और वीडियो देखने वालों का मन विचलित हो रहा है।
विज्ञापन


पालतू कुत्ता ‘बोस’ के साथ हुई दरिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री मालिक मनोज कुमार गहलोत ने विवेक विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनके यहां लंबे समय से “बोस” नाम का पालतू कुत्ता रहता था। 12 अप्रैल को बोस घूमते-घूमते पास की एक फैक्ट्री में चला गया, जहां मौजूद लोगों ने उसके साथ बेरहमी दिखाई।
विज्ञापन


जेसीबी से लटकाकर दी मौत
आरोप है कि फैक्ट्री में मौजूद व्यक्ति ने पहले कुत्ते को रस्सी से बांधा और फिर जेसीबी मशीन से उसे ऊपर उठाकर फांसी पर लटका दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने कुत्ते के शव को कुछ दूरी पर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
13 अप्रैल को जब मनोज कुमार अपनी फैक्ट्री पहुंचे तो बोस नहीं मिला। काफी तलाश के बाद उसका शव मिला। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें पूरी घटना कैद मिली। फुटेज में जेसीबी के जरिए शव को फेंकते हुए भी देखा गया।

दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विवेक विहार थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें- आरजीएचएस घोटाले में गिरफ्तार निजी अस्पताल संचालक डॉक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने खारिज की जमानत

कानून क्या कहता है
राजस्थान में पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने के लिए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 लागू है। यह कानून पशुओं को अनावश्यक पीड़ा, यातना और क्रूर व्यवहार से बचाने के लिए बनाया गया है। इस कानून का उल्लंघन करने पर दोषियों को जेल और जुर्माने की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed