फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Weather thief stole cooler in scorching heat; he returned next morning to pick up stand people saw him

Jodhpur Weather: तपती गर्मी में चोर ने चोरी किया कूलर; अगली सुबह स्टैंड उठाने लौटा तो हो गया कांड... जानें

Sat, 19 Apr 2025 05:30 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 05:30 PM IST
सार

Jodhpur Weather: जोधपुर में भीषण गर्मी के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चोर ने पहले दिन कूलर चुराया। फिर अगले दिन उसका स्टैंड उठाने पहुंच गया। हालांकि तब तक एक वायरल वीडियो से लोगों को इसकी भनक लग चुकी थी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Jodhpur Weather thief stole cooler in scorching heat; he returned next morning to pick up stand people saw him
अनोखी चोरी पर हर ओर हो रही चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान के बीच जोधपुर की गर्मी ने आम आदमी के साथ-साथ अब पेशेवर चोरों को भी बेहाल कर दिया है। इसका ताजा उदाहरण मगरा पूंजला इलाके में सामने आया, जहां एक चोर ने कूलर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस अनोखी चोरी की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक व्यक्ति को स्कूटर पर कूलर ले जाते हुए देखा जा सकता है। चोर ने न केवल कूलर चुराया, बल्कि अगली सुबह उसी स्थान पर पहुंचकर कूलर का स्टैंड चुराने की भी कोशिश की। हालांकि इस बार स्थानीय लोगों की सतर्कता से चोर भाग खड़ा हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Heat Wave Alert: राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना, श्रीगंगानगर व चूरू रहा सबसे गर्म इलाका; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भीषण गर्मी में चोर को भी चाहिए राहत
जोधपुर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है और हर कोई राहत के उपाय ढूंढ रहा है। इसी बीच एक चोर भी गर्मी से इतना परेशान हो गया कि उसने पैसे या गहनों के बजाय कूलर चुराना बेहतर समझा। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित विनोद कुमार किरायेदार के तौर पर मगरा पूंजला में रहते हैं। उन्होंने बताया कि कूलर घर के बाहर लगाया गया था, जिसे चोर दिनदहाड़े स्कूटर पर लादकर ले गया।

 
सीसीटीवी फुटेज बना सुराग
जब कूलर गायब मिला तो विनोद कुमार ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक व्यक्ति स्पष्ट रूप से कूलर को स्कूटर पर रखकर ले जाता दिखाई दे रहा है। चौंकाने वाली बात यह रही कि अगले दिन वही चोर वापस लौटा और इस बार कूलर का स्टैंड ले जाने की फिराक में था। लेकिन स्थानीय निवासियों की सजगता ने उसकी योजना को विफल कर दिया। लोग जैसे ही चोर को देख बाहर आए, वह मौके से भाग निकला।
 
माता का थान थाने में मामला दर्ज
किरायेदार विनोद कुमार ने इस पूरी घटना की जानकारी माता का थान थाने में दी। जहां पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब चोर की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- Didwana: 14 साल पुराने मादक पदार्थ तस्करी केस में सुनाई गई सजा, चारों आरोपियों को 20 साल की जेल; जुर्माना लगा
 
चोरी की यह घटना बनी शहर में चर्चा का विषय
कूलर चोरी की यह अनोखी वारदात और उसका सीसीटीवी वीडियो अब शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे भीषण गर्मी का असर बता रहे हैं, तो कुछ इसे चोरी की बदलती प्रवृत्ति का संकेत मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फुटेज को लोग एक-दूसरे को भेजते हुए हंसी-मजाक के साथ-साथ चिंता भी जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed