फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Third Batch of 155 Bangladeshi Nationals Deported as Crackdown on Illegal Immigrants Continues

Jodhpur News: 155 बांग्लादेशियों का तीसरा दल जोधपुर से रवाना, अवैध नागरिकों को डिपोर्ट करने का सिलसिला जारी

Tue, 27 May 2025 11:29 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 May 2025 11:29 AM IST
सार

प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कार्रवाई के तहत आज 155 नागरिकों को वापस उनके देश भेजा गया। गौरतलब है के प्रदेश में अब तक 1008 बांग्लादेशियों को पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन
Jodhpur News: Third Batch of 155 Bangladeshi Nationals Deported as Crackdown on Illegal Immigrants Continues
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को डिपोर्ट करने का सिलसिला जारी है। आज जोधपुर से बांग्लादेशियों का तीसरा दल डिपोर्ट किया गया। इन सभी को अल सुबह एयर फोर्स स्टेशन लाया गया और उसके बाद यहां से बांग्लादेश की सीमा के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


अब तक कुल 1008 बांग्लादेशियों को पकड़ा जा चुका है और अब इन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है। सबसे पहले 148 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया गया उसके बाद 153 बांग्लादेशों का दूसरा दल भेजा गया और आज 155 बांग्लादेशों का तीसरा दल जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन से वापस उनके देश भेजा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan:  'भारत ने विकास के साथ संस्कृति को भी प्राथमिकता दी'...ब्राजील में बोले केंद्रीय मंत्री शेखावत
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से यह सख्त संदेश दिया गया है कि नया भारत अब अवैध प्रवास को बर्दाश्त नहीं करेगा। देश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई भी उसी नीति का हिस्सा है। 


राजस्थान पुलिस ने हाल ही में एक विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर में अवैध प्रवासियों की पहचान की थी। इस दौरान कुल 1008 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। इनमें से अकेले जयपुर रेंज से 761 और सीकर से 394 अवैध नागरिक चिन्हित किए गए थे।

सरकार को खुफिया एजेंसियों से लगातार इनपुट मिल रहे थे कि राजस्थान में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। इसके बाद ही यह व्यापक अभियान चलाया गया और विभिन्न जिलों से इन नागरिकों को पकड़ा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed