फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   the entire society protested against the SP MP in the district collectorate In Jodhpur

Jodhpur: राणा सांगा पर दिए गए बयान का विरोध, सर्व समाज ने जिला कलेक्ट्रेट में सपा सांसद के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 24 Mar 2025 03:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 24 Mar 2025 03:59 PM IST
सार

Jodhpur News: मारवाड़ राजपूत सभा भवन के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा ने कहा, हमने उपराष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। सपा सांसद द्वारा अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
the entire society protested against the SP MP in the district collectorate In Jodhpur
जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राणा सांगा को लेकर सपा सांसद द्वारा दिए गए बयान के विरोध में जोधपुर में आज सर्व समाज ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने "महाराणा प्रताप का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान" जैसे नारों से कलेक्ट्रेट परिसर को गूंजायमान कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन


सपा सांसद के बयान को लेकर जोधपुर में व्यापक विरोध देखने को मिला। राजपूत समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने इस बयान की कड़ी निंदा की और जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान सिंह खांगटा ने जताया आक्रोश
मारवाड़ राजपूत सभा भवन के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा ने कहा, "हमने उपराष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। सपा सांसद द्वारा अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। ऐसे महान योद्धा राणा सांगा, जिनके शरीर पर 80 घाव होने के बावजूद वे देश की रक्षा के लिए खड़े रहे, उनके खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है।"


पढ़ें: परीक्षा देने पहुंची महिला कांस्टेबल के पास मिले दो आधार कार्ड, मुकदमा हुआ दर्ज; जानें पूरा मामला

उन्होंने आगे कहा, "यदि ऐसे वीर योद्धा नहीं होते, तो बयान देने वाले लाल टोपीधारी आज हरी टोपी पहनने को मजबूर होते। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीतिक लाभ और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। इस बयान ने राजस्थान ही नहीं, पूरे भारत की भावनाओं को आहत किया है।"

सख्त कार्रवाई की मांग
हनुमान सिंह खांगटा ने सरकार से मांग की कि सपा सांसद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा, "जब तक सांसद माफी नहीं मांगते, तब तक यह आंदोलन राजस्थान ही नहीं, पूरे हिंदुस्तान में जारी रहेगा। 36 कौम और साधु-संतों के साथ मिलकर इस विरोध को आगे बढ़ाया जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed