फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Teacher Recruitment Barmer teacher Ramchandra arrested in Jodhpur as a fake examinee suspended

Teacher Recruitment: जोधपुर में फर्जी परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा देते गिरफ्तार बाड़मेर के टीचर निलंबित

Mon, 31 Jul 2023 10:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 31 Jul 2023 10:10 PM IST
सार

राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में जोधपुर में फर्जी परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा देते गिरफ्तार बाड़मेर के सेकेंड ग्रेड टीचर रामचंद्र को निलंबित कर दिया गया है। शासन सचिव ने बर्खास्तगी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Teacher Recruitment Barmer teacher Ramchandra arrested in Jodhpur as a fake examinee suspended
टीचर निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक शिक्षक भर्ती परीक्षा में रविवार को जोधपुर जिले में फर्जी परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा देते हुए गिरफ्तार बाड़मेर जिले के सेकेंड ग्रेड टीचर रामचंद्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इस पर तत्काल एक्शन लेते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बाड़मेर जिले में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बोलदारों की बेरी में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत शिक्षक रामचंद्र के निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए है। साथ ही उसके गंभीर आपराधिक कृत्य को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को उसे सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई भी आरंभ करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed