फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   six year old boy found dead in swimming pool of hotel of Jodhpur

Rajasthan: होटल के स्विमिंग पूल में मिला छह साल के बच्चे का शव, घर से लापता हो गया था मासूम

Wed, 30 Nov 2022 02:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 30 Nov 2022 02:54 PM IST
सार

 ओसियां के होटल के स्वमिंग पूल में छह साल के बच्चे का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका बच्चा घर से लापता हो गया था।

विज्ञापन
six year old boy found dead in swimming pool of hotel of Jodhpur
स्वमिंग पूल में मिला बच्चे का शव - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर के ओसियां कस्बे से लापता एक बच्चे का शव होटल के स्वमिंग पुल से मिला। बच्चा सोमवार को अपने घर से लापता हो गया था। पुलिस ने शव को राजकीय समुदाय स्वास्थ्य केंद्र ओसियां की मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ओसियां कस्बे के बाहर खोखरी धोरे वाली भीलों की ढाणी से मांगीलाल भील का छह साल का बेटा स्वरूप घर से कहीं निकल गया। बच्चे के परिवार में कोई समारोह था। समारोह खत्म होने पर परिजनों ने स्वरूप को नहीं देखा तो उन्होंने उसे ढूंढ़ा लेकिन उसका पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन


बता दें कि भीलों की ढाणियों के पास ही धोरों में देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए एक होटल बना है। होटल कर्मचारियों ने पुल में बच्चे का शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मृत बच्चे के परिजनों के आने के बाद शव को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओसियां की मोर्चरी में रखवाया जाएगा, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed