फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Kirori's banner is being discussed in Gehlot and Shekhawat's stronghold

Jodhpur News: गहलोत और शेखावत के गढ़ में किरोड़ी के बैनर की चर्चा, जानें किस बात का आभार जता रहे लोग

Mon, 23 Jun 2025 08:31 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Jun 2025 08:31 PM IST
सार

इन पोस्टरों में लिखा गया है कि पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में छापेमारी कर नकली कृषि उत्पाद जब्त किए गए और दोषी कंपनियों पर एफआईआर दर्ज हुई। यह कार्रवाई किसानों में विश्वास और सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विज्ञापन
Jodhpur News: Kirori's banner is being discussed in Gehlot and Shekhawat's stronghold
गहलोत और शेखावत के गढ़ में लगे किरोड़ी लाल मीणा के पोस्टर बने चर्चा का विषय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के गढ़ में बाबा के पोस्टर चर्चा का विषय बने हैं। किरोड़ी लाल मीणा के पोस्टर शहर में लगे हैं और उन पर लिखा है कि 'प्रदेश में पहली बार कई गोदाम पर छापा मारकर लाखों रुपये की नकली खाद और बीज जब्त किए और दोषी कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। ऐसी खबरें किसानों में विश्वास जगाती है और सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है' डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा का आभार।
विज्ञापन


जोधपुर में कलेक्ट्रेट के पास लगा यह बैनर काफी दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बैनर में किरोड़ी लाल मीणा का आभार जताया गया है। जोधपुर को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गढ़ कहा जाता है साथ ही पिछले कई वर्षों से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भी राजनीतिक वर्चस्व जोधपुर में कायम है। वहीं, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल जोधपुर से आते हैं, लेकिन जोधपुर में इन दिनों चर्चा राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की ज्यादा है। किरोड़ी लाल मीणा का आभार जताते हुए और नकली खाद और बीज पर कार्रवाई की प्रशंसा करते हुई यह बैनर शहर में लगे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दुष्कर्म के दो मामलों में सजा काट रहे आसाराम पुणे से लौटे जोधपुर, इलाज के लिए मिली थी जमानत
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पिछले कई दिनों में राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में चल रही नकली खाद और बीज की फैक्ट्री पर छापेमारी की किरोड़ी लाल मीणा की इस कार्रवाई के बाद एक तरफ जहां किसान खुश है तो वहीं दूसरी तरफ खाद और बीज की नकली व्यवसाय में भय है। कहते हैं राजनीति में जिसने जनता का दिल जीत लिया और जो जनता के दिलों पर राज करता है, वहीं राजनीति में आगे बढ़ता है। तो क्या अब किरोड़ी लाल मीणा का वर्चव पश्चिमी राजस्थान में भी बढ़ रहा है और क्या बाबा ने गहलोत ओर शेखावत के गढ़ में भी जनता का दिल जीता है ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इस पोस्टर की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed