फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   RCC plates and jacks stolen from home made warehouse

Jodhpur News: घर में बने गोदाम से आरसीसी की प्लेटस और जैक चोरी, दो लोगों को परिवादी ने रंगे हाथ पकड़ा

Thu, 23 May 2024 06:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 23 May 2024 06:25 PM IST
सार

Jodhpur News: भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र करणी नगर में एक मकान में बने गोदाम से आरसीसी प्लेटें और जैक चोरी हो गए। इस पूरे मामले में तीन लोगों में से दो को रंगे हाथ पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
RCC plates and jacks stolen from home made warehouse
घर में बने गोदाम से आरसीसी की प्लेटस और जैक चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र करणी नगर में एक मकान में बने गोदाम से आरसीसी प्लेटें और जैक चोरी हो गए। पिछले काफी दिनों से यहां से सामान चोरी हो रहा था। सीसीटीवी फुटेज में कभी बाइक पर बदमाश नजर आते तो कभी पैसेंजर टैक्सी में माल भर कर ले जाते दिखे।

विज्ञापन


परिवादी ने 22 मई को निगरानी रखी और पैसेंजर टैक्सी में आए तीन लोगों में से दो को रंगे हाथ पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक आरोपी बाइक लेकर भाग गया। पुलिस ने इस बारे में फिलहाल दो लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। मुकदमें गिरफ्तारी शेष है। भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि करणी नगर निवासी भंवर लाल पुत्र सूरजाराम विष्णोइ आरसीसी प्लेटस और सरिया आदि का ठेकेदारी का कार्य करता है। उसने अपने घर में ही एक स्थान पर सामान रखने का गोदाम बना रखा है। पिछले कुछ दिनों में उसके यहां पर आरसीसी प्लेटें और जैक इत्यादि चोरी हो रहे थे। फुटेज से पता लगा कि बाइक और पैसेंजर टैक्सी लेकर आने वाले कुछ लोग सामान चोरी कर ले जा रहे हैं।

विज्ञापन

तीसरे साथी की तलाश जारी 
परिवादी के अनुसार उसने 22 मई को दिन में निगरानी रखी, तब पता लगा कि पैसेंजर टैक्सी उसके घर के बाहर आकर रूकी है और युवक बाइक लेकर दूसरे जगह पर खड़ा है। टैक्सी में सामान भरने के समय उसने तत्काल दो लोग मुश्ताक अली और नितिन उर्फ बाबू को रंगे हाथ पकड़ा। बाद में भगत की कोठी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अब कुड़ी भगतासनी सेक्टर 6 डब्ल्यू 1406 निवासी मुस्ताक अली पुत्र मोहम्मद शरीफ और महिला थाना के पास सेक्टर दो कुड़ी भगतासनी निवासी नितिन उर्फ बाबू पुत्र चुन्नीलाल को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार किया जाना शेष है। इनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed