{"_id":"64e2ea9eaa0bd5e5460ce1e4","slug":"rajasthan-road-accident-jodhpur-nagaur-highway-many-feared-death-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जोधपुर-नागौर हाइवे पर हादसा, बस और कार में भिड़ंत, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जोधपुर-नागौर हाइवे पर हादसा, बस और कार में भिड़ंत, तीन की मौत
Mon, 21 Aug 2023 10:09 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:09 AM IST
सार
राजस्थान के जोधपुर-नागौर हाइवे पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बस और कार की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हाइवे पर एक्सीडेंट के बाद क्रेन की मदद से बस और कार को किनारे किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर-नागौर हाईवे पर एक बार फिर कहर देखने को मिला। एनएच-62 हाइवे पर एक स्लीपर बस और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं ।
विज्ञापन
दोनों घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। तीन मृतकों के शवों को मर्चुरी पहुंचा दिया गया है। खेड़पा थाना अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि अल सुबह 5:30 बजे नागौर की तरफ से आ रही एक स्लीपर बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के इलाकों में जोर का धमाका सुनाई दिया। धमाका सुनने के बाद लोग भी एक्सीडेंट स्थल की ओर भागते हुए पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को जोधपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
नींद की झपकी से दुर्घटना की आशंका
हाइवे पर एक्सीडेंट के बाद ट्रैफिक का लंबा जाम लग गया। इसे दुरूस्त कराने में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस और कार को हाइवे से हटाया। ट्रैफिक को सुचारू किया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि संभवतः नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन