फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan Premier League: Jaipur Indians beat Shekhawati Soldiers Sikar by 4 wickets

Rajasthan Premier League: जयपुर इंडियंस ने तीसरा मुकाबला भी जीता; शेखावाटी सोल्जर्स सीकर को 4 विकेट से हराया

Fri, 01 Sep 2023 10:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 01 Sep 2023 10:41 AM IST
सार

शेखावाटी सोल्जर्स सीकर ने पूरे 20 ओवर खेलते हुए आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए। जयपुर इंडियंस ने 19 ओवर और एक बॉल पर 6 विकेट खोकर 140 रन बनाकर  इस मुकाबले को जीत लिया।

विज्ञापन
Rajasthan Premier League: Jaipur Indians beat Shekhawati Soldiers Sikar by 4 wickets
खिलाड़ी का किया गया पुरस्कृत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जोधपुर में आरसीए की ओर से जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में आयोजित  आरपीएल के 5वें दिन का 8वें मैच का पहला मुकाबला जयपुर इंडियंस और शेखावाटी सोल्जर्स सीकर के बीच खेला गया। मैच में शेखावाटी सोल्जर्स सीकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस मैच में शेखावाटी सोल्जर्स सीकर ने पूरे 20 ओवर खेलते हुए आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए। 

विज्ञापन


जयपुर इंडियंस ने 19 ओवर और एक बॉल पर 6 विकेट खोकर 140 रन बनाकर  इस मुकाबले को जीत लिया। आरपीएल के आगे के मुकाबले तीन सितम्बर से  जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होंगे। दर्शक मैचों के टिकट पेटीएम पर बुक कर सकते हैं। दिन का दूसरा मैच जोधपुर सनराइजर्स बनाम कोटा चैलेंजर्स के बीच खेला गया।
विज्ञापन


कलाकारों ने मोहा सभी का मन
आरपीएल की तीन प्रायोजक कंपनियों ने जो इस प्रकार है बीकाजी टीम जोधपुर, जेके सीमेंट टीम कोटा, डीएलएच टीम भीलवाड़ा ने फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स को आमंत्रित किया। उर्वशी ने प्रांजल दहिया, मॉडल और गायिका के गानों पर लाइव परफॉर्मेंस दिया। प्रांजल दहिया वर्तमान में इवेंट नाइट के लिए हरियाणा संगीत उद्योग में धूम मचा रही है और जोधपुरवासियों के साथ भी खूब  धूम मचाई। फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स को देखने के लिए बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटा की सीकर पर एक रन से रोमांचक जीत
सौरभ ( 50 )के शानदार अर्द्धशतक के बाद हिमांशु नेहरा (32 पर तीन) की सधी हुई गेंदबाजी की बदौलत जांबाज कोटा चैलेंजर्स ने बुधवार को यहां जोधपुर के बरकतुल्ला स्टेडियम में खेली जा रही राजस्थान प्रीमियर लीग के सातवें मुकाबले में शेखावाटी सोल्जर्स सीकर को एक रन से हरा अपनी पहली जीत दर्ज की। कोटा ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में सीकर की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन ही बना सकी। कार्तिकेय चौधरी 40 और धनराज 1 रन बना नाबाद लौटे। कोटा की ओर से हिमांशु नेहरा ने 3 और हिमांशु शर्मा ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। सचिन यादव (39) और राम निवास की सलामी जोड़ी ने सीकर को मजबूत शुरुआत कोटा ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करते दी। इसके बाद महिपाल लोमरोर (38) और कार्तिकेय (40) ने सीकर की पारी को मजबूती प्रदान की। बाद में शुभम पटवाल (8) और राजकुमार सैनी (2) टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। सौरभ प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

शेखावाटी सोल्जर्स सीकर के सचिन यादव ने 18 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 25 रन, सलीम खान ने 24  गेंदों पर 22 रन, महीपाल लूमर ने 21  गेंदों पर तीन छक्के की मदद से से 21 रन, रामनिवास गोलाडा ने 12  गेंदों पर 10 रन, धनराज सिंह ने 11  गेंदों पर 6 रन, शुभम पटवात ने 4  गेंदों पर 1 चौके मारकर 6 रन, कन्हैया लाल स्वामी ने 5  गेंदों पर 6 रन और राजेश विश्नोई ने 5  गेंदों पर 4 रन और कार्तिकेय चौधरी ने 7  गेंदों पर 1 रन बनाए।

जयपुर इण्डियन के गेन्दबाज रोहित खीचड़ ने 4 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए, अशोक शर्मा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। सौयब खान ने 2 ओवर में 20 रन, विशाल गोदारा ने 3 ओवर में 19 रन, सव्या गजराज ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

जयपुर इण्डियन के सुमित गौदारा ने 41 गेंदों  पर 48 रन 5 छक्के और 1 चौक्का लगाकर बनाये,  रोहित खीचड़ ने 22 गेंदों  पर 38 रन, दिव्या गजराज ने 12 गेंदों  पर 15 रन, मुकुल चौधरी नोट आउट पर 11 गेंदों  पर 14 रन, शुभम गढ़वाल ने 8 गेंदों  पर 11रन, तमन्य तिवारी ने 14 गेंदों  पर 8 रन, सौयब खान ने 5 गेंदों  पर 2 रन, विशाल गोदारा ने 2 गेंदों  पर 1 रन बनाकर नोट आउट रहे। 

इसी प्रकार शेखावाटी सोल्जर्स सीकर के गेन्दबाज राजेश विश्नोई ने 3 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए, शुभम सिह पटवार ने 2 ओवर में 12 रन देकर एक विकेट, कन्हैयालाल स्वामी ने 4 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट, रितूराज सिह ने 3 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट, महिपाल लोगों ने 2 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिए। जबकि अंकित चौधरी ने 4 ओवर में 42 रन दिये।

लीग में राजस्थान की छह टीमें 
इस लीग में राजस्थान की छह टीमें खेल रही हैं। उसमें हर जिले का खिलाड़ी शामिल होगा। राजस्थान प्रीमियर लीग का समापन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। 12 दिनों तक चलने वाले राजस्थान प्रीमियर लीग में कुल 6 टीमें जिनका नाम जयपुर इंडियंस, जोधपुर सनराइजर्स, भीलवाड़ा बुल्स, कोटा चैलेंजर्स, उदयपुर लेक सिटी, सीकर शेखावाटी शोल्डर भाग ले रही हैं। राजस्थान प्रीमियर लीग में कुल 19 मैच होंगे। जिसमें नौ मैच जोधपुर के बरकतुल्ला खान स्टेडियम में खेले जाएंगे, बाकी 10 मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। राजस्थान प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरिमनी जोधपुर में 27 अगस्त से शुरू हुई है और इस टूर्नामेंट का समापन समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम10 सितम्बर को होगा।


आरपीएल मैच को लेकर जोधपुर के युवा उत्साहित हैं। जोधपुर का बरकतुल्ला खान स्टेडियम पिछले साल ही जोधपुर विकास प्राधिकरण ने तैयार करवाया था। इसके बाद जेडीए और आरसीए के बीच एमओयू हुआ। आरसीए की ओर से यहां सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग लीजेंड क्रिकेट लीग के अलावा रणजी के मैच करवाए हैं। यहां राजस्थान प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग करवाने की वजह से जोधपुर के क्रिकेट प्रेमियों ही नहीं बल्कि युवाओं में भी खासा उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed