फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan News: Three Youth Drowned In Jodhpur's Surupura Dam

Jodhpur News: जोधपुर के सुरपुरा डैम में हादसा, तीन की मौत, तीन को जिंदा बचाया

Sun, 09 Oct 2022 04:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 09 Oct 2022 04:23 PM IST
सार

राजस्थान के जोधपुर में सुरपुरा बांध में नहाने उतरे तीन युवकों की मौत हो गई। गोताखोरों ने तीन युवकों को जिंदा बचा लिया है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Three Youth Drowned In Jodhpur's Surupura Dam
जोधपुर में डैम में डूबने से तीन युवकों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में सुरपुरा बांध पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मंडोर स्थित सुरपुरा बांध में नहाने उतरे तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, गोताखोरों ने तीन युवकों को जिंदा बचा लिया है। मंडोर पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल में शवों को रखवाया है। वहीं, तीन लोगों को एमजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


आम तौर पर सुरपुरा डैम में रविवार को पर्यटकों की भीड़ रहती है। आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। ऐसे ही छह युवक नहाने के लिए डैम में उतर गए थे। दो दोस्त डूबने लगे तो उन्हें बचाने के लिए चार दोस्त भी डैम में कूद गए। सभी डूबने लगे। मंडोर थाने के गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ के गोताखोरों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और तीन युवकों को बचाने में कामयाबी हासिल की। हालांकि, तीन युवकों को नहीं बचाया जा सका। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यों की निगरानी की। जोधपुर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


मंडोर पुलिस ने बताया कि यह युवक प्रताप नगर की मजदूर कॉलोनी के हैं। घूमने के लिए ही रविवार को सुरपुरा डैम आए थे। मंडोर पुलिस ने बताया कि डैम के कर्मचारियों की सूचना पर गोताखोर मौके पर पहुंचे। आधे घंटे की मशक्कत के बाद तीन युवकों को बचा लिया गया। तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। प्रताप नगर के मजदूर कॉलोनी में रहने वाले सभी युवक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने जताया दुख
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- 'जोधपुर में मंडोर क्षेत्र के सुरपुरा बांध में डूबने से तीन लोगों की मृत्यु दुखद है। मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed