फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan News: Three-day RSS meeting from today, Bhagwat, Nadda and 320 delegates to participate

Rajasthan News: RSS की तीन दिवसीय बैठक आज से, संघ प्रमुख मोहन भागवत और नड्डा समेत 320 प्रतिनिधि होंगे शामिल

Fri, 05 Sep 2025 08:03 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 08:03 AM IST
सार

आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज से शुरू होने जा रही है। बैठक में भाग लेने के लिए संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत सोमवार से जोधपुर में हैं। कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी यहां पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Three-day RSS meeting from today, Bhagwat, Nadda and 320 delegates to participate
आरएसएस के राष्ट्रीय प्रचार एवं मीडिया विभाग प्रमुख सुनील अंबेकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके सहयोगी संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज से जोधपुर में आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शामिल समेत करीब 32 संगठनों से लगभग 320 प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बैठक में भाग लेने के लिए कल जोधपुर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


आरएसएस के राष्ट्रीय प्रचार एवं मीडिया विभाग प्रमुख सुनील अंबेकर के अनुसार इस बैठक का उद्देश्य भाग लेने वाले संगठनों के बीच बेहतर सहयोग को बढ़ावा देना है, न कि प्रस्ताव पारित करना या औपचारिक निर्णय लेना। उन्होंने कहा कि यह मंच निर्णय लेने के लिए नहीं है क्योंकि प्रत्येक संगठन की अपनी कार्यकारिणी होती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: जोधपुर में संघ के दिग्गजों का जमघट, समन्वय बैठक में होगा मंथन; 6 सितंबर तक मरुधरा में रहेंगे नड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबेकर ने बताया कि बैठक में सभी संगठन राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और सामाजिक दृष्टिकोण जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। वे अपने जमीनी अनुभवों के आधार पर देश की मौजूदा स्थिति का आकलन प्रस्तुत करेंगे और पंजाब, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर जैसे राज्यों से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार साझा करेंगे।


बैठक में पांच मुख्य विषयों पर मंथन किया जाएगा, जिनमें सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, परिवार संस्था को मजबूत करना, पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाना, भाषा और परिधान जैसी क्षेत्रीय पहचान को मान्यता देना, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता लाना शामिल है।

अंबेकर ने जोर देकर कहा कि संविधान अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी बात करता है। हर नागरिक से अपेक्षा है कि वह समाज का जिम्मेदार सदस्य बनकर देश की प्रगति में योगदान दे। इसके अलावा बैठक के विशेष सत्रों में क्षेत्रीय पहचान और नागरिक जागरूकता पर भी चर्चा होगी, ताकि राष्ट्र के भविष्य के लिए इनके महत्व को सामने लाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed