{"_id":"65575709fd5184d0ac0f489c","slug":"rajasthan-elections-2023-local-leaders-associated-with-amar-ujala-s-program-satta-ka-sangram-in-jodhpur-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का संग्राम: जोधपुर में चुनावी चर्चा; लोग बोले- यहां विकास के नाम पर भ्रष्टाचार, रोजगार के नाम पर झूठ है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का संग्राम: जोधपुर में चुनावी चर्चा; लोग बोले- यहां विकास के नाम पर भ्रष्टाचार, रोजगार के नाम पर झूठ है
Fri, 17 Nov 2023 05:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 17 Nov 2023 05:40 PM IST
सार
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में आगामी विधानसभा को होने वाले चुनावी रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी को लेकर आज जोधपुर में 'सत्ता का संग्राम' हुआ। यहां नेताओं से जनता के सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। इसी सिलसिले में आज हमारा कारवां जोधपुर विधानसभा पहुंचा है। यहां अमर उजाला ने नेताओं से बात की और जनता के सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जोधपुर मुख्यमंत्री का गृहनगर है। ये काफी पुराना शहर है। यहां बीजेपी के समय में जो विकास हुआ बस वही दिखता है, उसके बाद से तो मानो कुछ हुआ ही नहीं है। पानी की समस्या का निराकरण बीजेपी के समय में ही हुआ।
विज्ञापन
रोजगार के नाम पर सिर्फ झूठ फैलाया
रोजगार के नाम पर सिर्फ झूठ फैलाया गया है। पेपर लीक ने युवाओं के साथ जितना अत्याचार हुआ है उसकी जिम्मेदार गहलोत सरकार है। महिला उत्पीड़न में भी आज राजस्थान नंबर एक पर आ चुका है इसके लिए भी गहलोत सरकार जिम्मेदार है। बेरोजगारी भत्ता देने का जो वादा गहलोत सरकार ने किया था वो आजतक पूरा नहीं हुआ है।
जोधपुर में सिर्फ भेदभाव हुआ है और कुछ नहीं
हेरिटेज के नाम पर सड़कों की हालत ये है कि सब लोग परेशान हैं। गटर सारे भरे हुए हैं देखरेख करने वाला कोई नहीं है। कांग्रेस सरकार ने पुरुषों की पेंशन बंद करके महिलाओं को पेंशन दे रहे हैं ये कहां का न्याय है। हेरिटेज के नाम पर 46 हजार करोड़ का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया है। युवाओं के नाम पर कुछ नहीं किया सिवाए पेपर लीक के। जोधपुर दंगे में सबसे बड़ा तुष्टीकरण किया। जिनते कांग्रेसी थे सब बाहर और बीजेपी वाले सारे अंदर हैं। जोधपुर के अंदर पांच साल में सिर्फ भेदभाव हुआ है और कुछ नहीं।