{"_id":"6554d2edfda3b7f9b70b0e6a","slug":"rajasthan-election-2023-shekhawat-held-public-meeting-in-luni-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: लूणी में शेखावत ने की जनसभा; बोले- गहलोत सरकार ने केंद्र की योजनाओं को किया बेटपरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: लूणी में शेखावत ने की जनसभा; बोले- गहलोत सरकार ने केंद्र की योजनाओं को किया बेटपरी
Wed, 15 Nov 2023 07:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 15 Nov 2023 07:48 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: लूणी क्षेत्र के इंद्रोका और नारवा में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की चुनावी सभाएं। गहलोत सरकार पर केन्द्र की योजनाओं का सही से क्रियान्वयन न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बुधवार को लूणी विधानसभा क्षेत्र के इंद्रोका और नारवा में भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार ने केन्द्र की योजनाओं का समुचित तरीके से क्रियान्वयन नहीं किया। इसके चलते राज्य में केंद्र की योजनाएं बेपटरी हो गईं और राजस्थान विकास के मामलों में पिछड़ गया।
विज्ञापन
शेखावत ने कहा कि मोदी जी की योजनाओं से सामान्य मानवी के जीवन में परिवर्तन आया। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन खाता और जल जीवन मिशन योजना से पूरे देश में अच्छा काम हुआ। बिना किसी भेदभाव के काम हुआ, लेकिन इस कांग्रेस सरकार ने केंद्र की योजनाओं को बेटपरी करने का काम किया।
विज्ञापन
जल जीवन मिशन योजना में किया गया भ्रष्टाचार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वसुंधरा सरकार के कार्यकाल में जब डबल इंजन की सरकार थी। राज्य हर योजनाओं में अव्वल था। अब हर योजना में पिछड़ा है। मैं दूसरा उदाहरण नहीं देना चाहता। जल जीवन मिशन इसका उदाहरण है। मिशन के तहत पूरे देश में 67 प्रतिशत घरों में पानी पहुंच गया, लेकिन राजस्थान पिछड़े राज्यों में है। यहां पाइप लाइन डालने में भी भेदभाव किया गया। उनको डर था कि यह मिशन पूरा हो जाएगा तो मोदी जी को लाभ होगा। इस योजना में भ्रष्टाचार किया गया। राजस्थान में भी सबसे कम काम जोधपुर में हुआ। कांग्रेस सरकार योजनाओं को कितना ही लंबा खींचे, लेकिन इस बार यह सरकार जाएगी और भाजपा अवश्यंभावी रूप से आएगी।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा बेरोजगारी राजस्थान में
शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में राजस्थान को एक नंबर पर पहुंचा दिया। सबसे ज्यादा बेरोजगारी राजस्थान में है। बलात्कार सबसे ज्यादा राजस्थान में हुए। राज्य के सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल ने विधानसभा में जो जवाब दिया, उसने पूरे प्रदेश को बदनाम कर दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है, इसलिए सबसे ज्यादा बलात्कार हो रहे हैं।
ये चुनाव धर्मयुद्ध की तरह
उन्होंने कहा कि यह चुनाव धर्मयुद्ध की तरह है। एक तरफ सनातन संस्कृति है और दूसरी तरफ इसके विरोधी हैं। हमें सनातन संस्कृति की रक्षा करनी है। राजस्थान में मंदिर तोड़े गए। त्योहारों पर प्रतिबंध लगाया गया। तुष्टिकरण किया। कांग्रेस का राज कदाचार का राज है। इसमें माफिया पनपा। इस सरकार को हटाने से माफिया राज खत्म होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल को जिताने में जी जान से जुट जाएं। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल, पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई, पूर्व कुलपति प्रो. गुलाब सिंह चौहान, केरू प्रधान अनुश्री पूनिया, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी साथ रहे।