फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan CM Himanta Biswa called the plans of Gehlot government an election drama

Rajasthan: CM हिमंता बिस्वा ने गहलोत सरकार की योजनाओं को चुनावी ड्रामा बताया, कहा- गठबंधन सनातन के खिलाफ

Wed, 20 Sep 2023 03:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Sep 2023 03:43 PM IST
सार

राजस्थान के जोधपुर जिले में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बुधवार को मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान सरमा ने पेट्रोल के भावों को लेकर असम और राजस्थान की तुलना की। साथ ही गहलोत सरकार की योजनाओं को चुनावी ड्रामा बताया।

विज्ञापन
Rajasthan CM Himanta Biswa called the plans of Gehlot government an election drama
CM हिमंता बिस्वा का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने जोधपुर प्रवास के दौरान बुधवार को जोधपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हुए। जोधपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू होते हुए पेट्रोल के भावों को लेकर असम और राजस्थान की तुलना की। गहलोत सरकार की योजनाओं को लेकर हमला बोलते हुए कहा, चुनाव के कारण कांग्रेस सरकार का यह सिर्फ एक ड्रामा है।

विज्ञापन


हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा, मैं खुद कई साल तक कांग्रेस में रहा हूं। तुष्टीकरण मामले को लेकर उन्होंने इसको प्रतिस्पर्धा बताया। बिस्वा ने कहा कि राजस्थान की जनता को इस चुनाव में बीजेपी को चुनना चाहिए। सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और पूर्व राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया मौजूद रहे। गहलोत सरकार ने जो फ्री स्कीम निकाली है, वह केवल चुनावी फायदे के लिए है। मैं कांग्रेस में काफी लंबे समय तक रहा हूं। मैं अच्छी तरीके से जानता हूं कि कैसे कांग्रेस वोटों के लिए योजनाएं लाती है और जो योजनाओं का पैसा है, वह किसकी जेब से जा रहा है। गहलोत को जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन सनातन के खिलाफ बयान दे रहा - हिमंता बिस्वा
महिला अत्याचार और तुष्टीकरण के मामले में उन्होंने राजस्थान को अव्वल बताया। कहा, तुष्टीकरण मामले में कर्नाटक से प्रतिस्पर्धा हो रही है। राजस्थान सनातन विधा को जानता है। इस्लाम के खिलाफ यदि कोई थोड़ा बोलता है तो आपका सिर तन से जुदा हो जाता है। इंडिया गठबंधन सनातन के खिलाफ बयान दे रहा है। आज इतने दिन हो गए राहुल गांधी ने इस तरह के बयान का खंडन नहीं किया। ऐसे बयान गांधी परिवार की साजिश है। मध्यप्रदेश में 150 सीटे जीतेंगे। राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर बिस्वा ने कहा कि हर कार्यकर्ता सीएम फेस है। हम गांधी परिवार से संबंधित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा महिला आरक्षण बिल को अपना बताने पर बिस्वा ने कहा, महिला आरक्षण बिल राजीव गांधी का था। उनका खुद का गठबंधन इसका विरोध कर रहा था। लेकिन आज भाजपा इस बिल को लाई है, जिसका कोई विरोध नहीं है। नॉर्थ ईस्ट के हालात पर बोलते हुए बिस्वा ने कहा कि इन हालातों की जिम्मेदार कांग्रेस है। मोदी जी कहते हैं, भारत एक है। कांग्रेस अपने पेज पर मैप में नॉर्थ ईस्ट को काटकर दिखाती है। चाइना भारत आने का सवाल ही खड़ा नहीं होता। लेकिन राहुल गांधी सेना पर सवाल खड़े करते हैं। राहुल गांधी या तो नादान हैं या उनके खिलाफ कोई साजिश है। राहुल बाहर जाते हैं तो देश विरोध बयान देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed