फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   rajasthan budget 2017

जोधपुर में खुलेगा ट्रोमा सेंटर, परिजनों की याद में लगा सकेंगे पौधे

Wed, 08 Mar 2017 04:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
rajasthan budget 2017
वसुंधरा राजे - फोटो : demo pic
प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को विधानसभा में राजस्थान का बजट पेश किया। इसमें जोधपुर को ट्रोमा सेंटर की सौगात मिली। साथ ही स्मृति वनों में परिजनों की याद में पौधा लगाने के लिए जगह आरक्षित करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन



जोधपुर संभाग को ये मिली सौगात

— दो करोड़ 96 रुपए की लागत से बाड़मेर हिल्ली स्मृति उद्यान और एक करोड़ 81 लाख रुपए से जालौर में सुंधा माता स्मृति उद्यान का विकास किया जाएगा। इन उद्यानों में एक हिस्सा आमजनों द्वारा अपने परिजनों की स्मृति में पौधरोपण हेतु भी आरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

— जोधपुर के बिलाड़ा में ट्रोमा सेंटर स्थापित किया जाएगा।
—ग्रामीण गौरव पथ योजना के द्वितीय चरण में 2086 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में 1253 करोड़ रुपए की लागत से ग्रामीण गौरव पथ का निर्माण।
—राष्ट्रीय राजमार्गों को विकसित किए जाने की दिशा में 148 किलोमीटर बाड़मेर—सिन्दरी—जालौर परियोजना का काम शुरू किया जाएगा।
— सांचोर—रानीवाड़ा—रेवदर—आबूरोड में 26 किलोमीटर, आबूरोड—अंबाजी का 14 किलोमीटर तक सड़क विकसित कार्य किए जाएंगे।
— जोधपुर जिले की बाप तहसील के भड़ला में सोलर पार्क तक आवागमन सुलभ कराया जाएगा। इसके लिए बाप से कानासर तक 38 करोड़ की लागत से 45 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

—  इसके अलावा 30 करोड़ की लागत से शहरी सड़कों का विकास कार्य कराया जाएगा।
— जयपुर को जैसलमेर से हवाई सेवा से जोड़ने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
— ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2017—18 में 1483 आरओ प्लांट और स्थापित किए जाएंगे।
— प्रदेश में आगामी 2 वर्ष में एक लाख कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे।
— पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेवल मार्ट, कॉन्फ्रेंस और सेमिनार के आयोजन किए जाएंगे।
— जोधपुर और जैसलमेर संग्रहालयों का पुनरुद्धार और विकास कार्य कराए जाएंगे।
— चालकनेची पेनोरमा, चालकना बाड़मेर में विकास कार्य होंगे।
— जैसलमेर से 18 किलोमीटर दूर आकल वुड फासिल पार्क में फासिल्स को संरक्षित और बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने के लिए विकास कार्य कराए जाएंगे।
— डेजर्ट नेशनल पार्क और उसके आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के सहयोग से राज्य पक्षी गोडावण के संरक्षण हेतु 10 करोड़ रुपए से ग्रासलैण्ड का विकास किया जाएगा।
— माउंटआबू स्थित ट्रेवर्स टैंक को ईको टूरिज्म के तहत विकसित किया जाएगा।
— बिठूजा आद्यौगिक क्षेत्र बाड़मेर में कास्टिक सोडा प्रदूषित पानी में काफी मात्रा में निकलता है। इसको पुन: उपयोगी बनाने के लिए 6 करोड़ की लागत से कास्टिक सोडा रिकवरी प्लांट स्थापित किया जाएगा।

— जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर में उद्यमिता प्रशिक्षण केन्द्र खोला जाएगा।
— केन्द्रीय सहकारी बैंको के माध्यम से लोन लेने वाले किसानों को ईएमवी रूपे किसान डेबिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
— भेड़पालकों को राहत देते हुए अविका कवच योजना पुन: शुरू की गई है।
— पशु चिकित्सालयों में कलर डोपलर मशीन और आधुनिक रोग निदान उपकरणों की सुविधा प्रदान की जाएगी।
— संभागीय मुख्यालय के पॉली क्लीनिक को टेली मेडिसिन सेवा से जोड़ा जाएगा।
— पंजीकृत महिला दुग्ध समितियों को मिल्को टेस्टर दिए जाएंगे।
— नहर प्रणाली क्षेत्रों मे पक्के खाळों का निर्माण कराया जाएगा, ताकि बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके।
— भविष्य में बनाई जाने वाली सिंचाई वाली परियोजनाओं में बूंद—बूद एवं फव्वार पद्धति अनिवार्य कर दी गई है।
— जोधपुर संक्षेपण गृह में पृथक से बाल गृह का निर्माण किया जाएगा।
— जालौर और जैसलमेर में उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र स्थापित किया जाएगा।
— लिंग आधारित भेदभाव के प्रति जागरूक करने के लिए जालौर में चिराली योजना लागू की जाएगी।
— एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय दानवाव आबूरोड की 480 की गई है।
— संभागीय मुख्यालय पर चयनित महाविद्यालयों में स्मार्ट साइंस लैब की स्थापना की जाएगी।
— प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धनाउ बाड़मेर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया जाएगा।
— जोधपुर के सोयला और बिराई पंचायत समिति पीपाड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे।
— चिकित्सा महाविद्यालय जोधपुर में 10 करोड़ की लागत से कैथलैब मशीन लगाई जाएगी।
— जोधपुर मेडिकल कॉलेज में सिलिकोसिस बीमारी के लिए अलग से विंग स्थापित की जाएगी।
— जोधपुर में आयुर्वेद शल्य चिकित्सा इकाई बनेगी।
— सभी अटल सेवा केन्द्रों पर ई—मित्र सर्विस एटीएम स्थापित होंगे, जहां से कोई भी सरकारी सेवा, सूचना और आवश्यकता के अनुसार दस्तावेज का प्रिंट ले सकेगा।
— अटल सेवा केन्द्रों पर वाई—फाई सुविधा मिलेगी।
— पोकरण जिला जैसलमेर में अपर जिला एव सैशन न्यायालय स्थापित किए जाएंगे।
— सिरोही, बाड़मेर, जालौर और जैसलमेर में पारिवारिक न्यायालय स्थापित किए जाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed