फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Ganja plants were grown in the house, police took action and arrested two smugglers

Jodhpur: घर में उगा रखे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने की कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 87 लाख के मादक पदार्थ जब्त

Thu, 19 Dec 2024 07:24 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2024 07:24 PM IST
सार

जोधपुर पुलिस कमिश्नर द्वारा चलाए गए 'मिशन संकल्प' के तहत नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। पिछले 20 दिनों में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर 357 ग्राम एमडी, 27.417 किलो गांजा, और 435 ग्राम अवैध डोडा पोस्ट बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत 87 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
Jodhpur: Ganja plants were grown in the house, police took action and arrested two smugglers
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान 'मिशन संकल्प' चला रखा है। इसी मिशन संकल्प के तहत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते जोधपुर पुलिस कमिशनरेट के वेस्ट जिले के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और लूणी थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस के तहत मामला भी दर्ज किया है। पहला मामला जोधपुर के लूणी पुलिस थाने का है, जहां शिकायत पर इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले हरीश पुत्र भीकाराम प्रजापत के मकान की तलाशी ली। इस मकान से गांजे के 6 पौधे उगे हुए मिले। इसके बाद पुलिस ने इन पौधों का तोल किया तो पता चला कि 21 किलो वजनी यह पौधे उग रखे थे। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हरीश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने घर में उगा रखे गांजे के पौधे के आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पुलिस ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने प्रवीण चितारा पुत्र पृथ्वीराज चितारा निवासी सिवाची गेट खाडा फलसा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 20 ग्राम एमडी बरामद की गई। आरोपी से MD सप्लाई करने में प्रयुक्त की जाने वाली बाइक को भी जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि 2 दिसंबर से मिशन संकल्प चला रखा है। इसके बाद ड्रग्स सप्लाई करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जा रही है। पिछले साल दिसंबर में एनडीपीएस एक्ट के तहत 77 मामले दर्ज किए गए, जबकि इस साल दिसंबर माह के अब तक 100 मामले दर्ज किया जा चुके हैं। बीते 20 दिन में जिला वेस्ट की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के 11 मामले दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 357 ग्राम MD 27 किलो 417 ग्राम गांजा OR 435 ग्राम अवैध डोडा पोस्ट बरामद किया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 87 लख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed