{"_id":"67ec9735e8295a5c1c088f29","slug":"petition-filed-in-court-for-attachment-order-of-property-acquired-from-illegal-badri-mining-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-2790062-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: अवैध बजरी खननकर्ता की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस ने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया, काली कमाई 1.35 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: अवैध बजरी खननकर्ता की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस ने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया, काली कमाई 1.35 करोड़
Wed, 02 Apr 2025 10:06 AM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 10:06 AM IST
सार
अवैध बजरी खनन करने वाले लोगों के खिलाफ जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की जिला पश्चिमी टीम ने संपत्ति कुर्क करने के लिए कोर्ट में इस्तगासा पेश किया है। बजरी माफिया ने इस धंधे से 1. 35 करोड़ कमाए जिसे कुर्क करने के लिए पुलिस ने कोर्ट से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिला पश्चिमी पुलिस टीम ने अवैध बजरी खनन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ 107 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई को लेकर कोर्ट में इस्तगासा पेश किया है। इस संबंध में पुलिस की विशेष टीम ने आसूचना एकत्रित की, जिसके आधार पर फिंच गांव के हमीर नगर निवासी अमराराम की अवैध बजरी खनन से अर्जित संपत्ति की जानकारी निकाली गई, जिसमें एक डंपर, एक जेसीबी, एक कैंपर और एक मोटर साइकिल के अलावा मकान और बैंक बैलेंस मिलाकर कुल 1.35 करोड़ रुपये की संपत्ति सामने आई। इस पर अमराराम के खिलाफ 107 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा कोर्ट में पेश किया गया है। आगे की कार्रवाई कोर्ट की ओर से की जाएगी। अवैध खनन करने वालों पर संभवतया प्रदेश में इस तरह की यह पहली कार्रवाई है।
विज्ञापन
चार इंस्टाग्राम आईडी भी बंद करवाई
डीसीपी वेस्ट राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि अवैध बजरी खनन करते हुए रील्स बनाने वालों के अकाउंट चिन्हित किए गए हैं और इनमें 6 लोगों के खिलाफ कोर्ट में 107 बीएनएसएस और दो के खिलाफ 126 /135 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार किया गया है। इनमें से चार की इंस्टाग्राम आईडी बंद करवाई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में दिखाई दे रहे वाहनों को चिन्हित करते हुए उन पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव का अलर्ट जारी, अभी से 40 के पार पहुंचा पारा
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह एवं डीसीपी पश्चिम राजर्षि राज वर्मा के निर्देश पर एडीसीपी पश्चिम निशांत भारद्वाज और एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में लुणी थाना अधिकारी हनुमत सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
गौरतलब है कि अवैध बजरी खनन को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं और पुलिस भी इस संबंध में लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन अवैध बजरी खनन करने वाले की संपत्ति कुर्क किए जाने संबंधी संभवतया यह पहली कार्रवाई है।