फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Partial Schedule Change for Two Trains Under North Western Railway, Revised Timings Announced

Jodhpur: उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में चलने वाली दो ट्रेनों में आंशिक परिवर्तन, संशोधित शेड्यूल जारी

Thu, 17 Jul 2025 09:05 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Thu, 17 Jul 2025 09:05 PM IST
सार

उप रेलवे के जोधपुर मंडल मंडल ने दो ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। भगत की कोठी-भीलड़ी डेमो ट्रेन के समय में 21 जुलाई से आंशिक बदलाव के साथ ही बाड़मेर पैसेंजर का भी संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है।

विज्ञापन
Jodhpur: Partial Schedule Change for Two Trains Under North Western Railway, Revised Timings Announced
सोमवार से दो ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन

विस्तार

उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में चलने वाली दो ट्रेनों के संचालन समय में 21 जुलाई से आंशिक परिवर्तन किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेन संख्या 74841 भगत की कोठी-भीलड़ी पैसेंजर अब अपने वर्तमान समय सुबह 6:35 बजे के बजाय संशोधित समय अनुसार सुबह 7:00 बजे भगत की कोठी स्टेशन से रवाना होगी।

विज्ञापन


जोधपुर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा ने बताया कि यह ट्रेन भीलड़ी रेलवे स्टेशन पर अब दोपहर 1:45 बजे की बजाय दोपहर 2:10 बजे पहुंचेगी। इसके चलते मार्ग के सभी स्टेशनों पर इसके ठहराव समय में भी आंशिक परिवर्तन होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RPSC: राजस्थान में अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी की भरमार! 12121 पदों के लिए जारी हुआ नोटिस, यहां पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


संशोधित समय के अनुसार यह ट्रेन सुबह 7 बजे भगत की कोठी से रवाना होकर क्रमशः 7:05 बजे बासनी, 7:17 सालावास, 7:26 हनवंत, 7:35 लूणी, 7:50 सतलाना, 7:58 दूदिया, 8:10 धुंधाड़ा, 8:19 महेश नगर हॉल्ट, 8:27 अजीत, 8:53 समदड़ी, 9:08 बामसीन, 9:17 राखी, 9:26 मोकलसर, 9:39 बालवाड़ा, 9:47 बिशनगढ़, 10:14 जालौर, 10:29 जागनाथजी रोड, 10:38 मारवाड़ बागरा, 10:49 बाकरा रोड, 10:54 मोदरान, 11:09 भीमपुरा, 11:18 लेदरमेर, 11:34 मारवाड़ भीनमाल, 11:50 मारवाड़ कोरी, 12:00 मालवाड़ा, 12:09 रानीवाड़ा, 12:23 मारवाड़ रतनपुर, 12:31 डुगडोल, 12:45 जारी, 12:57 धनेरा, 1:08 रामसन, 1:19 जेनाल, 1:30 ओढवा होते हुए दोपहर 2:10 बजे भीलड़ी स्टेशन पहुंचेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 54814 बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर के संचालन समय में भी बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 21 जुलाई से बाड़मेर से पूर्व निर्धारित समय के अनुसार रवाना होगी लेकिन अब यह भगत की कोठी स्टेशन पर रात 10:28 बजे के बजाय 10:50 बजे पहुंचेगी और 10:30 के स्थान पर 10:52 बजे प्रस्थान करेगी। जोधपुर स्टेशन पर यह ट्रेन अब रात 11:00 बजे के बजाय 11:15 बजे पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed