फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Pak displaced people in a dilemma after Pakistani citizens were ordered to leave the country

Rajasthan: पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के आदेश के बाद पाक विस्थापित असमंजस में, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Thu, 24 Apr 2025 08:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 24 Apr 2025 08:01 PM IST
सार

Rajasthan: हिन्दू सिंह सोढ़ा ने आग्रह किया है कि जो लोग धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर भारत आए हैं, उन्हें इस आदेश से छूट दी जाए। फिलहाल सरकार की ओर से इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
Pak displaced people in a dilemma after Pakistani citizens were ordered to leave the country
हिंदू सिंह सोढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर भारत आए हिंदू पाक विस्थापितों के सामने एक बार फिर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में बसे हजारों पाक विस्थापितों को हाल ही में भारत सरकार की ओर से जारी एक आदेश ने चिंता में डाल दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) ने 23 अप्रैल को एक अहम निर्णय लेते हुए आदेश दिया कि जो पाकिस्तानी नागरिक वीजा पर भारत आए हैं, उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ना होगा। इसके बाद बड़ी संख्या में पाक हिंदू विस्थापितों के पास जांच एजेंसियों से फोन कॉल्स आए और उनसे भारत छोड़ने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विस्थापितों का कहना है कि वे धार्मिक उत्पीड़न के कारण पाकिस्तान छोड़कर भारत आए थे और अब उन्हें जबरन वापस भेजे जाने का खतरा सता रहा है। सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिंदू सिंह सोढ़ा ने बताया कि पिछले दो दिनों में उन्हें राजस्थान और गुजरात से सैकड़ों फोन कॉल्स आए हैं, जिनमें लोगों ने अपनी चिंता और पीड़ा साझा की।


पढ़ें: जल जीवन मिशन घोटाले में बुरा फंसे कांग्रेस नेता महेश जोशी, लंबी पूछताछ के बाद ED ने किया गिरफ्तार

इस संबंध में हिंदू सिंह सोढ़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर पाक विस्थापित हिंदुओं की स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने आग्रह किया है कि जो लोग धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर भारत आए हैं, उन्हें इस आदेश से छूट दी जाए। फिलहाल सरकार की ओर से इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पाक हिंदू विस्थापितों की ओर से उम्मीद की जा रही है कि उन्हें इस संकट से जल्द राहत मिलेगी।

क्या लिखा पत्र में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed