फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   old man fell in pit with scooty in Jodhpur injured taken to hospital

Rajasthan: सीएम गहलोत की गृहनगरी में सड़क खस्ताहाल, बुजुर्ग समेत स्कूटी पांच फीट गहरे गड्ढे में समाई

Sun, 25 Sep 2022 08:09 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 25 Sep 2022 08:09 AM IST
सार

बुजुर्ग ने कहा कि हादसे के बाद एक घंटे तक प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा। सीएम के गृहनगर में यह हाल है। पीड़ित ने ठेकेदार और नगर निगम पर केस दर्ज कराने की बात कही है।

विज्ञापन
old man fell in pit with scooty in Jodhpur injured taken to hospital
जोधपुर में सड़क धंसी - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले में सड़क का हाल खस्ताहाल है। जोधपुर शहर में अचानक एक सड़क में पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया और उसमें सवार समेत स्कूटी समा गई। लोगों ने बड़ी मुश्किल से बुजुर्ग को गड्ढे से बाहर निकालकर जान बचाई। 

विज्ञापन


भगत की कोठी स्टेशन रोड के सामने पाली रोड पर शनिवार को यह हादसा हुआ। 62 साल के भोपाल सिंह मेडु स्कूटी लेकर भगत की कोठी से वीर दुर्गादास ब्रिज की तरफ जा रहे थे। उनके आगे एक ट्रक चल था। जैसे ही वे भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पहुंचे, अचानक सड़क धंस गई। स्कूटी सहित बुजुर्ग गड्ढे में गिर गए। आलम यह था कि सड़क से सिर्फ स्कूटी का मिरर नजर आ रहा था। वहां गुजर रहे राहगीरों ने भोपाल सिंह को गड्ढे से बाहर निकाला। हादसे में बुजुर्ग को कंधे, घुटने और पैर में चोट आई।

विज्ञापन


सूचना पर भगत की कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक डायवर्ट करवाया। घायल भोपाल सिंह ने बताया कि मैं रोड पर सीधे-सीधे जा रहा था। मेरे आगे ट्रक चल रहा था। ट्रक के पिछले पहियों की वजह से सड़क टूट गई। मैं जैसे ही वहां से गुजरा सड़क धंस गई । मैं स्कूटी समेत गड्ढे में जा गिरा। मेरे कंधे पर चोट लगी। मेरे सामने वह गड्ढा बना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हादसे के एक घंटे तक प्रशासन मौके पर नहीं पहुंची, जबकि जोधपुर सीएम का होम टाउन है। भोपाल सिंह ने कहा कि यह पीडब्ल्यूडी वालों की गलती है। गनीमत थी कि लोगों ने समय रहते बाहर निकाल लिया। अगर कोई वाहन उसी समय पीछे से आ जाता तो मेरी जान चली जाती। भोपाल सिंह ने कहा कि वे पुलिस में नगर निगम और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed