{"_id":"664f6a5ac859eaa4660b99c0","slug":"ncb-protects-students-from-supply-of-ganja-in-educational-institutions-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: NCB ने एजुकेशन संस्थानों में स्टूडेंट्स को गांजे की सप्लाई होने से बचाया, 850 किलो गांजा किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: NCB ने एजुकेशन संस्थानों में स्टूडेंट्स को गांजे की सप्लाई होने से बचाया, 850 किलो गांजा किया जब्त
Thu, 23 May 2024 09:40 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 23 May 2024 09:40 PM IST
सार
Jodhpur: गांजा उड़ीसा और आंध्र प्रदेश बॉर्डर के पास के एक गांव से लाया गया और जोधपुर में स्थित राष्ट्रीय स्तर के एजुकेशन संस्थानों में ड्रग पैडलर के जरिए स्टूडेंट्स को सप्लाई होना था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी की गुरुवार सुबह हुई कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
850 किलो गांजा किया जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीबी के जॉइंट डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने बताया कि गांजा उड़ीसा और आंध्र प्रदेश बॉर्डर के पास के एक गांव से लाया गया था। सोनी ने बताया कि ऑपरेशन 'शंकर' के तहत टीम को जोधपुर में गांजा सप्लाई होने की सूचना मिली थी। टीम ने करीब 22 दिन पहले कोटा से गांजा लेकर आ रहे एक युवक को जयपुर से पकड़ा था। उससे 35 किलो गांजा भी बरामद किया गया था।
विज्ञापन
युवक ने गांजे की बड़ी खेप जोधपुर भी सप्लाई होना बताया थी। इस पर टीम ने संपूर्ण जानकारी जुटाई तो सामने आया कि जोधपुर में करीब 800 किलो गांजा सप्लाई होने वाला है। टीम को मुखबिर से पता चला कि गुरुवार सुबह 7:30 बजे गांजा लेकर आने वाले हैं। टीम ने सुबह 8:15 बजे जोधपुर के कुड़ी क्षेत्र में गोरा होटल से आगे फिटकासनी के पास पिकअप को रुकवाकर पिकअप की तलाशी ली, जिसमें गांजे के 71 पैकेट मिले। हर पैकेट का वजन 5 किलो था। इस पर ड्राइवर (तस्कर) अनिल कुमार निवासी बिश्नोइयों की ढाणी मोगड़ा कला जोधपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में यह भी पता चला है कि गांजे की एक खेप तस्कर के रिश्तेदार भागीरथ निवासी मंगल नगर गुडा विश्नोइयां के घर पर रखकर आया है। टीम ने उसके रिश्तेदार के घर दबिश दी और 99 पैकेट बरामद किए। टीम मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों तक किया जाता था सप्लाई
एनसीबी के जॉइंट डायरेक्टर सोनी ने बताया कि तस्कर से पूछताछ में सामने आया कि नशे की खेप उड़ीसा के पुरी, महाराष्ट्र के नासिक से सड़क मार्ग से जोधपुर लाते थे और फिर जोधपुर-नागौर रोड पर स्थित राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों तक सप्लाई किया जाता था।
विज्ञापन