फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Marudhar Express will depart tomorrow with a delay of 3:30 hours at Jodhpur railway station

यात्रीगण ध्यान दें: कल 3:30 घंटे की देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस, सीनियर DCM ने बताई लेट होने की वजह

Sat, 22 Mar 2025 09:04 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 22 Mar 2025 09:04 AM IST
सार

Jodhpur: जोधपुर से चलकर वाराणसी सिटी के बीच चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस रविवार को साढ़े तीन घंटे की देरी से रवाना होगी। बताया जा रहा है कि जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते रेलवे द्वारा ये फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
Marudhar Express will depart tomorrow with a delay of 3:30 hours at Jodhpur railway station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस रविवार को साढ़े तीन घंटे की देरी से रवाना होगी। सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि जयपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के कारण ट्रेन 14864, जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 23 मार्च को अपने निर्धारित समय सुबह 8.25 बजे के बजाय 3.30 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। इसके अलावा, ट्रेन 22996, जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट, शनिवार को जोधपुर से रवाना होने के दौरान कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर 30 मिनट के लिए रोकी जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है। इस कड़ी में शनिवार को भगत की कोठी से तीसरे ट्रिप के लिए ट्रेन 04827 सुबह 11.30 बजे रवाना होगी और रविवार सुबह 7.25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04828 रविवार को सुबह 10.30 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और सोमवार सुबह 4.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
विज्ञापन


पढ़ें: रेलवे सुरक्षाबल की बड़ी कार्रवाई, ग्वालियर-साबरमती एक्सप्रेस में गुजरात ले जाई जा रही शराब पकड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विशेष ट्रेन का संचालन लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, जवाई बांध, पिंडवाड़ा, आबूरोड, पालनपुर, महेसाणा, साबरमती, वडोदरा, भरूच, उधना, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव के साथ किया जाएगा। ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 7 द्वितीय श्रेणी शयनयान, 4 जनरल और 2 पॉवरकार के डिब्बे होंगे। यात्रियों को यात्रा से पूर्व समय सारणी की जानकारी के लिए रेलवे से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed