फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Lok Sabha: Amit Shah says Rahul Gandhi has no right to talk about democracy, his grandmother imposed Emergency

Lok Sabha: ‘राहुल गांधी को लोकतंत्र के बारे में बोलने का कोई हक नहीं, उनकी दादी ने लगाया था आपातकाल’, बोले शाह

Mon, 01 Apr 2024 04:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 01 Apr 2024 04:39 PM IST
सार

Lok Sabha Elections: भाजपा नेता शाह ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'लोकतंत्र बचाओ' रैली को लेकर इंडिया गठबंधन की पार्टियों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चाहे आप कितनी भी पार्टियां इकट्ठा कर लें, चुनाव के बाद प्रधानमंत्री के रूप में केवल मोदी ही आने वाले हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha: Amit Shah says Rahul Gandhi has no right to talk about democracy, his grandmother imposed Emergency
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अब लोकतंत्र के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था। उस दौरान लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया था और राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

विज्ञापन

भाजपा नेता शाह ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'लोकतंत्र बचाओ' रैली को लेकर इंडिया गठबंधन की पार्टियों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चाहे आप कितनी भी पार्टियां इकट्ठा कर लें, चुनाव के बाद प्रधानमंत्री के रूप में केवल मोदी ही आने वाले हैं। गृह मंत्री ने जोधपुर में अपनी चुनावी रैली में कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा वह सलाखों के पीछे जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है। उनके अगले कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
 
अमित शाह की यह प्रतिक्रिया भारत के शीर्ष नेताओं द्वारा लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए तथा भाजपा को हराने के लिए लोगों से आह्वान करने के एक दिन बाद आई है। विपक्ष के शीर्ष नेताओं द्वारा आरोप लगाया गया है कि सरकार के ‘तानाशाही’ कार्यों के कारण विपक्ष लोकसभा चुनावों में समान अवसर से वंचित हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha: Amit Shah says Rahul Gandhi has no right to talk about democracy, his grandmother imposed Emergency
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : ani

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकसभा चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’ करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर बीजेपी इस प्रयास से चुनाव जीतती है और संविधान में ‘बदलाव’ करती है, तो पूरा देश खत्म हो जाएगा।
 
सार्वजनिक बैठक (लोकतंत्र बचाओ) का उद्देश्य आप प्रमुख सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झामुमो नेता हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और विपक्षी पार्टियों को आयकर नोटिस के बाद उनके नेताओं के खिलाफ एजेंसियों के कथित दुरुपयोग सहित ‘लोकतंत्र पर हमले’ के मुद्दे को उजागर करना था।

विज्ञापन

Lok Sabha: Amit Shah says Rahul Gandhi has no right to talk about democracy, his grandmother imposed Emergency
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : साेशल मीडिया

गहलोत जी का एक ही लक्ष्य है, बेटे को मुख्यमंत्री बनाना 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को जोधपुर के एयरपोर्ट रोड स्थित पोलो ग्राउंड में पहुंचे थे जहां पर भाजपा का शक्ति प्रमुख सम्मेलन किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम गहलोत पर भी निशाना साधा। शाह ने कहा अशोक गहलोत जी अगर बेटे को जिताने में से फ्री हो जाओ तो मेरी बात का जवाब देना। मैंने तो आज सार्वजनिक रूप से हिसाब दिया है। हिसाब देखकर दिन तय करना हमारे युवा मोर्चा के अध्यक्ष को चर्चा करने भेज दूंगा, दो-दो हाथ कर लेना।

वहीं, शाह ने ईआरसीपी को लेकर गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि ईआरसीपी का वादा किया तो सब लोग हंस रहे थे। गहलोत जी पूछ रहे थे कहां से लाएंगे। गहलोत जी भजनलाल तो पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं, पांच महीने में ही ईआरसीपी को जमीन पर उतारने का काम कर दिया। शाह ने कहा कि कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने 400 से ज्यादा का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की पूर्ति कोई नेता नहीं कर सकता। भाजपा का कार्यकर्ता ही कर सकता है।

Lok Sabha: Amit Shah says Rahul Gandhi has no right to talk about democracy, his grandmother imposed Emergency
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

'आपने जन्मभूमि के साथ भी कुठाराघात किया'
वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं जोधपुर का भी पूरा चिट्ठा लेकर आया हूं, गहलोत ने कितनी घोषणा बजट और विधानसभा में की है, आपने घोषणा पत्र के कितने वादे पूरे किए और हमने कितने। उन्होंने कहा कि 30 प्रतिशत भी जोधपुर में पूरा नहीं किया। यहां तो झूठ नहीं बोलते, आप यहां के रहने वाले हैं और ये आपकी जन्मभूमि है। उन्होंने जन्मभूमि को भी नहीं छोड़ा। जोधपुर के साथ भी कुठाराघात किया। 70 प्रतिशत काम की घोषणा की और उसे भी पूरा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed