फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Karthikeya-Amanat Wedding: Karthikeya-Amanat presented Shri Ramcharitmanas to Shivraj Singh

Karthikeya-Amanat Wedding: क्या था कार्तिकेय-अमानत का उपहार? गदगद हो उठे शिवराज, बोले- सियाराममय सब जग जानी

Thu, 06 Mar 2025 09:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 06 Mar 2025 09:37 PM IST
सार

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय शादी की धूम जोधपुर में दो दिन से मची हुई है। उम्मेद भवन पैलेस में शाही अंदाज में ये शादी संपन्न हो रही है। समारोह के बीच में ही शिवराज सिंह का जन्मदिन भी दोनों परिवारों ने एक साथ डिनर कर मनाया।

विज्ञापन
Karthikeya-Amanat Wedding: Karthikeya-Amanat presented Shri Ramcharitmanas to Shivraj Singh
शिवराज सिंह को उपहार देते कार्तिकेय और अमानत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय आज शादी के बंधन में बंधनें जा रहे हैं। गुरुवार का दिन जोधपुर में कार्तिकेय और अमानत की शादी का गवाह बनने जा रहा है। जोधपुर आज छह मार्च को शाही शादी की धूम मची हुई है। शिवराज के बेटे की शादी में आशीर्वाद देने के लिए बड़े-बड़े नेता आज जोधपुर पहुंचे हुए हैं। कार्तिकेय लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ सात फेरे ले रहे हैं। शादी के बाद इंदौर और दिल्ली में अलग से रिसेप्शन रखे गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

Karthikeya-Amanat Wedding: Karthikeya-Amanat presented Shri Ramcharitmanas to Shivraj Singh
कार्तिकेय की शादी - फोटो : अमर उजाला



कार्तिकेय और अमानत की शादी में संगीतमय फेरे का समय गुरुवार शाम 7 से 9 बजे बरादरी लॉन्स उम्मेद भवन पैलेस में तय हुआ है। इसके साथ 9 से 11 बजे तक बरादरी लॉन्स उम्मेद भवन पैलेस में साजन गोठ और 11 बजे बरादरी लॉन्स से विदाई का कार्यक्रम तय हुआ है।
 

Karthikeya-Amanat Wedding: Karthikeya-Amanat presented Shri Ramcharitmanas to Shivraj Singh
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी जोधपुर में। - फोटो : अमर उजाला


शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय की शाही शादी में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उद्योगपति अरुण नायर, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, प्रभुराम चौधरी जोधपुर पहुंचे हुए हैं।
 
विज्ञापन



मानत और कार्तिकेय ने शिवराज सिंह को श्रीरामचरितमानस भेंट की
शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ मंगलवार को जोधपुर पहुंचे थे। दो दिन से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की धूम मची हुई है। मंगलवार देर रात शिवराज और अनुपम बंसल के परिवार ने साथ मिलकर उम्मेद भवन पैलेस में डिनर किया। ये आयोजन शिवराज सिंह के जन्मदिन का था। शिवराज ने अपना बर्थ डे केक काटा। इस दौरान अमानत और कार्तिकेय ने शिवराज सिंह को श्रीरामचरितमानस भेंट की। इस उपहार से के शिवराज बहुत प्रसन्न हुए। बुधवार रात को संगीत समारोह में शिवराज सिंह ने पत्नी के साथ डांस किया। परिवार के अन्य सदस्य और मेहमान भी इस शाही शादी के समारोह में जमकर मस्ती कर रहे हैं। उम्मेद पैलेस में दिन में मेहंदी की रस्म हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed