फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur : Union Minister Shekhawat performed Bhoomi Pujan of Handicraft Festival, CM will inaugurate on Jan. 9

Jodhpur News : केंद्रीय मंत्री शेखावत ने हस्तशिल्प उत्सव का भूमिपूजन किया, नौ जनवरी को सीएम करेंगे उद्घाटन

Sat, 04 Jan 2025 05:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 05:49 PM IST
सार

नौ जनवरी से जोधपुर में शुरू होने जा रहे हस्तशिल्प उत्सव को लेकर आज शहर के रावण चबूतरा मैदान में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भूमिपूजन किया। उत्सव में हस्तनिर्मित उत्पादों की करीब 700 स्टॉल लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
Jodhpur : Union Minister Shekhawat performed Bhoomi Pujan of Handicraft Festival, CM will inaugurate on Jan. 9
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी राजस्थान के उद्योग और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले जोधपुर के सबसे बड़े हस्तशिल्प उत्सव का आगाज 9 जनवरी से होगा। इसे लेकर आज रावण चबूतरा मैदान में भूमिपूजन का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली और लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नौ जनवरी को इस 11 दिवसीय उत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस बार उत्सव में 700 स्टॉल लगाए गए हैं, जिन्हें लॉटरी के माध्यम से वितरित किया गया है। उत्सव में उद्यमियों, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सेमिनार आयोजित किए जाएंगे साथ ही बच्चों के आकर्षण के लिए झूले और अन्य गतिविधियां भी रखी गई हैं।
विज्ञापन


उत्सव में इस बार 30 फीट ऊंची स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा मुख्य आकर्षण रहेगी, साथ ही प्रतिदिन शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि पूजन के अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "यह उत्सव उद्योग, हस्तशिल्प और व्यापार को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ उद्यमियों और खरीदारों के बीच एक मजबूत कड़ी बनकर उभरा है। स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत के समय से शुरू हुआ यह प्रयास आज नेशनल फेस्टिवल के रूप में प्रसिद्ध हो चुका है।"


उत्सव के दौरान उद्योग से जुड़े सेमिनारों के माध्यम से उद्यमियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। शेखावत ने इस उत्सव को उद्योग और हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए एक अद्वितीय मंच बताते हुए जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed