{"_id":"663635d90d1ae9673209d48a","slug":"jodhpur-troubled-by-lack-of-water-area-residents-protested-against-the-department-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: पीने का पानी न मिलने से परेशान लोग सड़क पर उतरे, जलदाय विभाग के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: पीने का पानी न मिलने से परेशान लोग सड़क पर उतरे, जलदाय विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
Sat, 04 May 2024 06:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 04 May 2024 06:49 PM IST
सार
महिलाओं ने बताया कि उनके मोहल्ले में पानी नहीं आ रहा है। पीने के पानी के लिए भी दूसरे मोहल्लों में जाना पड़ रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं के हिस्से का पानी माफिया चुराकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
पानी को लेकर सड़क पर उतरे क्षेत्रवासी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में इन दिनों गर्मी को देखते हुए जलदाय विभाग सुचारू पानी की सप्लाई नहीं करवा पा रहा है। इसके चलते जोधपुर के रातानाडा पंचवटी कॉलोनी रोड क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पानी के टैंकरों के भरोसे रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सुचारू पेयजल आपूर्ति की मांग
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने जलदाय विभाग से कॉलोनी में सुचारू पेयजल आपूर्ति करने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि उनके मोहल्ले में पानी नहीं आ रहा है। पीने के पानी के लिए भी दूसरे मोहल्लों में जाना पड़ रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश की।
विज्ञापन
पानी चोरी कर रहे माफिया
पहले भी हो चुका है प्रदर्शन, अवैध तरीके से चुराकर बेचने रहे पानी का टैंकर जोधपुर के कुड़ी, सांगरिया, झालामंड और आस-पास के क्षेत्र में कई जगह पर अवैध कनेक्शन कर जल उपभोक्ताओं के हिस्से का पानी माफिया चुराकर ले जा रहे हैं, जिन्हें टैंकरों में भरकर बेचा जाता है। सालावास और नंदवान के ग्रामीणों ने पहले भी प्रदर्शन किया था। जिसमें उन्होंने टैंकर माफिया पर उनके हिस्से का पानी अवैध तरीके से चुराकर बेचने का आरोप लगाया था। जलदाय विभाग ने अवैध कनेक्शन करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया था।
विज्ञापन