{"_id":"689cc9320a83f5e6d705cb22","slug":"jodhpur-to-host-state-level-independence-day-celebrations-with-india-s-first-operation-sindhur-drone-show-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जोधपुर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह,पहला ‘ऑपरेशन सिंधूर’ ड्रोन शो भी होगा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जोधपुर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह,पहला ‘ऑपरेशन सिंधूर’ ड्रोन शो भी होगा आयोजित
Wed, 13 Aug 2025 11:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:00 PM IST
सार
जोधपुर में इस साल राजस्थान का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होगा। समारोह से एक दिन पहले, 14 अगस्त को मेहरानगढ़ किले में देश का पहला ‘ऑपरेशन सिंधूर’ ड्रोन शो होगा, जिसमें 550 ड्रोन एक साथ उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
जोधपुर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार राजस्थान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जोधपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर देश के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। 14 अगस्त को मेहरानगढ़ किले में ‘एट होम’ कार्यक्रम के बाद 550 ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे। यह ड्रोन शो ऑपरेशन सिंधूर की थीम पर आधारित होगा और पूरे शहर से दिखाई देगा।
जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस शो का उद्देश्य जोधपुरवासियों को एक अद्भुत अनुभव देना है। इसके लिए शहर में जगह-जगह स्पीकर्स और एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। स्पीकर्स घंटाघर, नई सड़क, गुलाब सागर, नव चौकिया, चांदपोल, पावटा चौराहा, आखलिया, शास्त्री नगर, पांचवीं रोड और पांच बत्ती चौराहा पर लगेंगे। वहीं, जालोरी गेट, मंडोर उद्यान की पार्किंग, मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर, महामंदिर सर्कल और प्रथम पुलिया पर एलईडी और साउंड सिस्टम की सुविधा दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: Jaipur News: रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से वार करके किसान की हत्या, 6 लोग अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
ड्रोन शो के दौरान वॉइस ओवर के माध्यम से इसकी कहानी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। 45 मिनट के सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति और लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। यह आयोजन जोधपुर के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर है, क्योंकि पहली बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह और देश का पहला ऑपरेशन सिंधूर ड्रोन शो एक ही शहर में आयोजित हो रहा है।